{"_id":"68740944d60f8572de0a8ee4","slug":"park-comes-into-existence-now-people-will-get-convenience-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-141069-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: अस्तित्व में आया पार्क, अब लोगों को मिलेगी सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: अस्तित्व में आया पार्क, अब लोगों को मिलेगी सहूलियत
विज्ञापन
बढ़नी ब्लाक के पकड़िहवा में नीर्मित पार्क। संवाद
-बढ़नी ब्लॉक के पकड़ीहवा में जिले का मॉडल पार्क बना
-इस पार्क में मॉर्निंग वॉक के अलावा बच्चों के खेलने की सुविधा टहलने के लिए बनाई गई है ट्रैक
संवाद न्यूज एजेंसी
तुलसियापुर। बढ़नी ब्लाॅक के पकड़िहवा में 26 लाख से पं.दीनदयाल उपाध्याय मनरेगा पार्क का निर्माण हुआ है। यह जल्द ही जनता को समर्पित हो जाएगा। ग्राम पंचायत की तरफ से बनवाया गया यह पार्क स्वास्थ्य की देखभाल के लिए पूरे जिले के लिए मॉडल साबित होगा।
सोमवार को क्षेत्रीय विधायक विनय वर्मा इस माॅडल पार्क का लोकार्पण करेंगे। 22 सितंबर 2024 को बढ़नी ब्लाॅक के पकड़िहवा में मनरेगा से ग्रामपंचायत द्वारा 26 लाख रुपये से बनने वाले पं.दीनदयाल उपाध्याय मनरेगा पार्क का शिलान्यास व भूमि-पूजन क्षेत्रीय विधायक विनय वर्मा ने तत्कालीन बीडीओ श्याम मुरली मनोहर मिश्र की मौजूदगी में किया था।
पार्क के निर्माण में डीएम डाॅ.गणपति राजा आर. ने भी काफी दिलचस्पी दिखाई है। ग्राम प्रधान यशोदानंदन मिश्र ने बताया कि इस पार्क में इंटरलॉकिंग कार्य, ओपेन जिम, योगा स्थल, फाउंटेन, सेल्फी प्वाइंट, लंगूर स्टैच्यू, पं.दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति, शौचालय, सोलर लाइट, गेट आदि कार्य हुए हैं।
विज्ञापन
पार्क में बुजुर्गों के मार्निंग वॉक के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। बच्चों को खेलने के लिए झूले, स्लाइडर, और घूमने वाले चकरी जैसे उपकरण लगाए गए हैं। युवाओं के लिए जिम की व्यवस्था है।