फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Panic due to increase in theft cases in Shohratgarh area

Siddharthnagar News: शोहरतगढ़ क्षेत्र में चोरी के मामले बढ़ने से दहशत

Tue, 22 Apr 2025 11:11 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Panic due to increase in theft cases in Shohratgarh area
शोहरतगढ़। पुलिस की शिथिलता से थाना क्षेत्र में चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। दो दिन पूर्व थाना क्षेत्र गुजरौलिया में एक किसान के घर में रखा 24 क्विंटल गेहूं चोर उठा ले गए। पिछले माह नगर पंचायत क्षेत्र में दो बाइक चोरी हो गई। बानगंगा चौराहा पर एक गुमटी का ताला तोड़कर उसमें 25 हजार का सामान चोर उठा ले गए। पुलिस एक भी घटना का पर्दाफाश नहीं कर पाई। मंगलवार रात ग्राम कोइरीडीहा में चोरों ने प्राथमिक विद्यालय के रसोईकक्ष का ताला तोड़कर 2 सिलिंडर, 4 भगौना ढक्कन सहित, कुकर व अनाज चोरी कर लिया। विद्यालय की बाउंड्रीवाल के पीछे एक पुराना कुकर तथा भगौने का ढक्कन गिरा पड़ा था। प्रधानाध्यापक लखंदर राम व प्रधान विनोद कुमार ने शोहरतगढ़ थाना पुलिस को चोरी की तहरीर दी। प्रधानाध्यापक लखंदर राम ने कहा कि मंगलवार की सुबह 7:00 बजे जब विद्यालय का गेट खोला गया तो रसोई कक्ष का ताला टूटा था, और उसमें रखा दो सिलिंडर चार भगौना ढक्कन सहित तथा करछुल व खाद्य सामग्री गायब थी। विद्यालय बाउंड्रीवाल के पीछे एक पुराना कुकर व भगौने का ढक्कन पड़ा था। थाना प्रभारी बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने कहा कि चोरी की वारदात की तहरीर मिती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed