{"_id":"64c7f2828d965333d30ac793","slug":"paneer-sample-taken-in-dumariaganj-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1032-2302-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: डुमरियागंज में लिया पनीर का सैंपल, दिया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: डुमरियागंज में लिया पनीर का सैंपल, दिया नोटिस
Mon, 31 Jul 2023 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 31 Jul 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज में मिठाई के सैंपल लेते खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम।
सिद्धार्थनगर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने सोमवार को जय वैष्णो ट्रेडर्स, खीरा मंडी, डुमरियागंज में छापा मारकर पनीर का सैंपल लिया। इसके साथ ही रसगुल्ला और पापड़ी की भी जांच की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी चंद्रभानु पटेल ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक के प्रावधानों की कमियां पाई गईं हैं। इस कारण नोटिस दिया गया है। सैंपल लेने वाली टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरएन वर्मा भी शामिल थे।
150 क्विंटल मिठाई कराया नष्ट
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने सोमवार गोविंद स्वीट हाउस, खीरा मंडी चौराहा, डुमरियागंज में मिठाई की जांच की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी चंद्रभानु पटेल ने बताया कि खाद्य कारोबार प्रतिनिधि सूरज कुमार के उपस्थिति में जांच गई। मौके पर संचित लगभग 150 किलो ग्राम मिठाई दूषित स्थिति में पाई गई, जिससे दुर्गंध आ रही थी। मिठाई को सेवन करने पर सेहत पर नुकसान की आशंका थी, इस कारण पूरी मिठाई नष्ट करा दी गई। मिठाई की अनुमानित मूल्य 30 हजार रुपये होगा।