फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Paddy Farmining

धान की खेती पर पड़ेगी कोरोना की मार

Mon, 20 Apr 2020 08:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 08:15 PM IST
विज्ञापन
Paddy Farmining
जिले में धान की खेती पर कोरोना संकट
विज्ञापन

अप्रैल से शुरू हो जाती थी धान के बीज की बिक्री, अभी तक नहीं आया बीज
मई के आखिरी सप्ताह से जिले में नर्सरी डालने का काम होता है शुरू
हैदराबाद के बीज से तराई क्षेत्र में लहलहाती है धान की फसल
दो लाख हेक्टेयर भूमि पर होती है धान की खेती
श्याम सुंदर तिवारी
सिद्धार्थनगर। भगवान भरोसे खेती करने वाला किसान हर बार प्रकृति की मार का शिकार होता है। कभी सूखा तो कभी ओलावृष्टि और कभी बाढ़ किसानों के अरमानों पर पानी फेर देता है। इस बार कोरोना धान की खेती करने वाले किसानों को रुलाने के लिए आ गया है। कारण अभी तक जिले में धान के बीज की आपूर्ति नहीं हो पाई है। ऐसे में मई के अंतिम सप्ताह में धान की नर्सरी डालने वाले किसानों तक धान का बीज कैसे पहुंचेगा। यह बड़ा संकट है।
नेपाल सीमा से सटे इस जनपद की गिनती तराई क्षेत्र में होती है। यहां की अर्थव्यवस्था कृषि आधारित है। 70 प्रतिशत से अधिक आबादी खेती पर निर्भर है। यहां किसान मुख्य रूप से दो फसलें उगाते हैं। इसमें धान और गेहूं की फसल शामिल है।
विज्ञापन

हर बार किसान किसी न किसी आपदा का शिकार हो जाता है। नेपाल पानी छोड़ता है तो बाढ़ से फसल नष्ट हो जाती है। वहीं कम बारिश में सूखे की मार से फसल बर्बाद हो जाती है। गत वर्ष सूखा के कारण धान की फसल बर्बाद हो गई। कई बार हुई बारिश और तेज हवा से 40 प्रतिशत से अधिक रबी फसल प्रभावित हो गई। अब धान पर कोरोना का संकट मंडरा रहा है। कारण हर वर्ष धान के बीज की आपूर्ति मार्च के आखिरी सप्ताह और अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक हो जाती थी। मगर इस वर्ष अभी तक एक बार धान का बीज आया है। वह भी बहुत कम मात्रा में।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में अगर जल्द बीज की आपूर्ति नहीं हुई तो किसानों के सामने संकट खड़ा होगा। उन्हें बीज नहीं मिलेगा तो धान की फसल प्रभावित हो सकती है। जिला कृषि अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि बीज आना शुरू हो गया है। मांग की गई है। किसानों को बीज के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।
हैदराबाद के बीज से लहलहाती है तराई की फसल
जिले में अधिकांश धान का बीज हैदराबाद से आता है। किसानों का मानना है कि वहां का सांभा समूरी का बीज इस मिट्टी पर अधिक पोस करता है। इसलिए नर्सरी भी अच्छी होती है और पैदावार भी अच्छी होती है। दूसरे नंबर पर आपूर्ति बंगाल से होती है। इसके अलावा प्रदेश अन्य हिस्सों से भी धान का बीज आता है।
दो लाख हेक्टेयर भूमि पर होती है धान की खेती
आंकड़ों पर नजर डालें तो जिले में करीब दो लाख हेक्टेयर भूमि पर धान की खेती होती है। इसमें कुछ बर्डपुर, चिल्हिया और शोहरतगढ़ क्षेत्र में काला नमक धान भी लोग लगाते हैं। इसके अलावा कुछ हिस्से में मोटा धान लगाते हैं।

अभी एक हजार क्विंटल धान आया
पिछले वर्ष के आंकड़ों पर नजर डालें तो 27394 क्विंटल धान का बीज जिले में प्राइवेट और सरकारी समिति पर आया था। यह अप्रैल के पहले सप्ताह तक पहुंच चुका था। जरूरत के अनुसार आगे फिर मांग होती है। मगर कोरोना के चलते इस बार फर्म पर ही लेट पैकिंग हुई। इसलिए 19 और 20 अप्रैल तक मात्र एक हजार क्विंटल बीज आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed