फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Paddy crop got respite from rain

Siddharthnagar News: बारिश से धान की फसल को मिली संजीवनी

Mon, 14 Jul 2025 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Paddy crop got respite from rain
-डुमरियागंज में दो दिन से हो रही बारिश से मौसम हुआ सुहाना, जगह-जगह लगा जलभराव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र में दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। साथ ही बारिश पानी के अभाव में सूख रही धान की रोपी गई फसल के लिए संजीवनी बताई जा रही है। किसान बारिश से खुशी से निहा हैं। दूसरी तरफ बारिश के चलते नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में जगह जगह जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है।

डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में काफी दिन से बारिश न होने से किसान अपनी सूख रही धान की फसल को देखकर काफी चिंतित और मायूस हो गए थे। लेकिन रविवार की रात तहसील क्षेत्र में जहां हल्की बारिश हुई और वहीं सोमवार की दोपहर जो तेज बारिश का जो सिलसिला शुरू हुआ वह देर शाम तक चलता रहा। दो दिन की बारिश के चलते नगर स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज का प्रांगण, ब्लॉक संसाधन केंद्र ब्लॉक केंद्र का प्रांगण, ब्लॉक, तहसील मार्ग कादिराबाद रोड, मोतीगंज- भारतभारी मार्ग, हल्लौर का सप्ताहिक बाजार स्थल, तेलयाना मोहल्ला, शाहपुर, बढ़नीचाफा, भवानीगंज सहित ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न गांव और चौराहे की सड़कें जलमग्न हो गई है। वहीं, दूसरी तरफ उमस भरी गर्मी से बेहाल लोगों को बारिश से काफी राहत मिली है। और पानी के अभाव में खेतों में रोपी गई धान की सूख रही फसलो को संजीवनी मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed