फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Paddy crop got life due to rain

बारिश से धान की फसल को मिली संजीवनी

Sat, 02 Oct 2021 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Paddy crop got life due to rain
धान की फसल। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
बारिश से धान की फसल को मिली संजीवनी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। धान की खेती करने वाले किसानों को शुक्रवार रात से शुरू हुई बारिश से लाभ मिला है। किसानों का कहना है कि इस बारिश से पिछली प्रजाति के धान को लाभ हुआ है। किसानों का कहना है कि बारिश होने से गेहूं की बुआई में दिक्कत नहीं होगी। खेत में नमी बनी रहेगी।
इस वर्ष किसानों पर मौसम मेहरबान रहा है। समय-समय पर बारिश होने से धान की फसल को पानी की दिक्कत नहीं होने पाई। बाढ़ से बची धान की फसल अच्छी है। शुक्रवार रात और शनिवार पूरे दिन रुक-रुक कर हुई बारिश से धान की फसल को लाभ हुआ है। किसानों का कहना है कि इस बारिश से धान की फसल को संजीवनी मिली है। जोगिया क्षेत्र के किसान दयानरायन तिवारी, छोटेलाल, मनोज कुमार तिवारी, उपेंद्रनाथ ने बताया कि यह बारिश धान की फसल के लिए लाभाकारी है। क्योंकि हर वर्ष बारिश होती, लेकिन जब अक्तूबर में धान को पानी की जरूरत होती है तो बारिश नहीं होती है। बारिश न होने के कारण धान का उपज लेने के लिए पानी चलाना पड़ता था। साथ ही बुआई के समय नमी खत्म होने के कारण गेहूं की बुआई के लिए पलेवा करना पड़ता था। इससे लागत बढ़ जाता था। मगर इस बार बारिश अच्छी हो रही है। इस बारिश से अगेती और पिछेती दोनों प्रजाति के धान के लिए अच्छा है। इस बारिश के होने से जड़हन प्रजाति के धान सांभा मंसूरी, काला नमन सहित अन्य धान में अच्छी उपज होगी।
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसके मिश्र ने बताया कि बारिश धान की फसल के लिए अच्छी है। अगेती में जो धान पक चुके हैं और खेत में गिर गए हैं, उन खेतों में अगर पानी लगा हो तो उसे निकाल दें, नहीं तो नुकसान होगा। कुल मिलाकर यह बारिश फसल के लिए उपयोगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed