{"_id":"64ca8ed996908f971a050087","slug":"overall-effort-is-necessary-for-a-perfect-goal-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-2415-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: निपुण लक्ष्य के लिए समग्र प्रयास जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: निपुण लक्ष्य के लिए समग्र प्रयास जरूरी
Wed, 02 Aug 2023 10:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 02 Aug 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। भाषा और गणित विषयों के लिए निर्धारित अधिगम स्तर को प्राप्त कर सभी बच्चे निपुण बनें, इसके लिए विषय विशेषज्ञ, एआरपी, शिक्षकों व अभिभावकों में परस्पर समन्वय अतिआवश्यक है। सभी एआरपी अपने गोद लिए हुए पचास विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक वातावरण सृजित करने के लिए नवीन नवाचारों का प्रयोग करें। ये बातें, बीईओ नौगढ़ धर्मेंद्र पाल ने बीआरसी में बुधवार को आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान कहीं।
उन्होंने कहा कि हर विद्यालय के पास निपुण लक्ष्य कार्ययोजना, कक्षावार समयसारिणी, पर्याप्त शिक्षण अधिगम सामग्री और विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए प्रिंट रिच मैटेरियल्स का नियमित प्रयोग अनिवार्य रूप से होना चाहिए। इस दौरान एआरपी मनोज पांडेय, विनय कांत मिश्र, विक्रांत त्रिपाठी, सुरेंद्र भारती, सुभाष पांडेय आदि मौजूद रहे।