{"_id":"6aa5929d9daa3259900f7aad","slug":"over-300-roads-in-dilapidated-condition-survey-for-repairs-to-begin-tomorrow-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-164470-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: तीन सौ से ज्यादा सड़कें जर्जर, मरम्मत के लिए कल से होगा सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: तीन सौ से ज्यादा सड़कें जर्जर, मरम्मत के लिए कल से होगा सर्वे
विज्ञापन
कई दिनों से जर्जर व गड्ढें में तब्दील पड़ा शहर का नवीन मंड़ी मार्ग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बरसात से शहर से ग्रामीण क्षेत्र की तीन सौ से अधिक सड़कों में बने गड्ढों से जल्द ही मुक्ति मिलने की उम्मीद जगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बारिश से खराब हुई सड़कों के तुरंत बनवाने के निर्देश के बाद विभाग सक्रिय हो गए हैं। इसके तहत जिले में पीडब्ल्यूडी, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, नगर निकाय एवं जिला पंचायत की खराब सड़कों को चिह्नित करने के लिए सर्वे सोमवार से शुरू होगा।
जिन सड़कों में गड्ढे होंगे उन्हें तुरंत भरा जाएगा। साथ ही कार्ययोजना बनाकर उनका पुर्ननिर्माण किया जाएगा। सर्वे एवं चिह्नांकन में सर्वाधिक आवागमन वाले मार्गों को प्राथमिकता दी जानी है।
शहर में सर्वाधिक आवागमन वाले मार्गों में शामिल स्टेशन रोड एवं नवीन मंडी मार्ग की स्थिति बहुत खराब हो चुकी है। इन सड़कों में बने गड्ढों में राहगीर हिचकोले खाते ही है वहीं गड्ढों से बचने के चक्कर में वाहन चालकों के टकराने से दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। शहर के सबसे व्यस्त मार्ग में शामिल स्टेशन रोड पर रोडवेज और रेलवे स्टेशन स्थित होने के कारण सुबह से शाम तक वाहन चालकों की आवाजाही लगी रहती है।
विज्ञापन
इस सड़क पर डिग्री कॉलेज व सिहेंश्वरी मंदिर स्थित होने के साथ ही इसी मार्ग से होकर लोग सोहांस व लोटन कस्बा तक यात्रा करते है। वहीं इस रोड पर स्थित दुकानों पर भी खरीदारों की भीड़ रहती है। वर्तमान में यह सड़क टूटकर गड्ढे में बदल चुकी है। शहर के प्रमुख मार्गों में शामिल नवीन मंडी मार्ग से होते हुए प्रतिदिन सैकड़ों वाहन चालक मंडी में सब्जी और फल लेने के साथ इसी मार्ग से रेलवे स्टेशन एवं सिहेंश्वरी मंदिर तक आवागमन करते हैं।
मुख्य मार्ग से नवीन मंडी मार्ग पर आगे बढ़ते ही पूरी सड़क गई है। गड्ढों में बारिश का पानी भरने से बाइक सवार व अन्य वाहन चालकों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा रहता है। शहर निवासी सूरज का कहना है कि सड़कों का मरम्मत होने से सड़क के गड्ढों में हिचकोले खाने से राहत मिल जाएगी।