{"_id":"69b5b6abc90a887d950c1bd6","slug":"over-25-lakh-cases-settled-rs-1427-crore-recovered-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-155005-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: ढाई लाख से अधिक मामलों का निस्तारण, 14.27 करोड़ की वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: ढाई लाख से अधिक मामलों का निस्तारण, 14.27 करोड़ की वसूली
Sun, 15 Mar 2026 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 15 Mar 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
जनपद न्यायालय में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अपनी समस्याओं का निस्तारण करते लोग। संवाद
सिद्धार्थनगर। जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिद्धार्थनगर अजय कुमार श्रीवास्तव (तृतीय) की अध्यक्षता में शनिवार को सिविल कोर्ट सिद्धार्थनगर सहित बांसी, डुमरियागंज, ग्राम न्यायालय इटवा, जिला कारागार औक्र सभी राजस्व और चकबंदी न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।
लोक अदालत में कुल 2 लाख 42 हजार 173 मामलों का निस्तारण किया गया। विभिन्न मामलों में 14 करोड़ 27 लाख अर्थदंड और समझौता राशि वसूल किया गया।
इस अवसर पर मोटर दुर्घटना प्रतिकर दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी अरविन्द राय ने मोटर दुर्घटना व अन्य मामलों के 70 वादों का निस्तारण करते हुए पीड़ित पक्ष को 4 करोड़ 63 लाख की क्षतिपूर्ति दिलाई। वहीं, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय अखिलेश पांडेय ने पारिवारिक मामलों के 41 वादों का निस्तारण करते हुए 32 लाख 70 हजार रुपये की समझौता राशि दिलवाई।
अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश मोहम्मद रफी ने 274, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) वीरेन्द्र कुमार ने 9 तथा विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट मनोज कुमार तिवारी ने 3 मामलों का निस्तारण किया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनुभव कटियार ने 1505 वादों का निस्तारण किया।