{"_id":"662ac98596028ce4f70f9e7b","slug":"ouch-these-people-are-getting-drenched-in-heat-humidity-and-sweat-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-116410-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: उफ... ये गर्मी, उमस और पसीने से तर हो रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: उफ... ये गर्मी, उमस और पसीने से तर हो रहे लोग
Fri, 26 Apr 2024 02:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 26 Apr 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सूर्य देवता के तेज से लोगों को छुटकारा नहीं मिल रहा हैं। तेज धूप में लू के थपेड़े व रात में हो रही उमस से लोग गर्मी से तरबतर हो रहे हैं। भीषण गर्मी के बीच बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री दर्ज की गई।
पसीने से लोग पूरे दिन तरबतर हो रहे हैं, पंखें-कूलर चलने के बावजूद लोगों को राहत नहीं मिल रही है। सुबह से ही तीखी धूप हो रही है। वहीं वातावरण में उमस भी अपेक्षाकृत अधिक महसूस हुई। देर शाम तक लोग गर्मी से परेशान दिखे। पिछले कई दिनों से जारी उमस भरी गर्मी से लोग काफी परेशान हैं। तीखी व चुभन भरी धूप से लोग बेहाल रहे। गरम हवाओं के साथ उमस ने आग में घी डालने का काम किया।
सुबह से ही गरम हवाओं के कारण दोपहर में बाजार में भीड़भाड़ कम रही। भारी तपन तथा तेज गर्मी से लोगों की बदली दिनचर्या के कारण व्यावसायिक गतिविधियां भी प्रभावित रही। पूरे दिन तेज पछुआ हवा चलने से लोगों को पूरे दिन लू का मार भी सहना पड़ रहा है।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दिन में तीखी धूप व पछुआ हवा चलने से आगे भी लू जारी रहेगा। जबकि रात में भी उमस बढ़ेगी। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री दर्ज किया गया।
-- -- -- -- -- -- -
लू के थपेड़ो से लोग परेशान
एक बार फिर से गर्म हवा चलना शुरू हो गई है। पिछले कई दिनों से गर्मी और लू के थपेड़ों ने आम जनजीवन को काफी प्रभावित किया है। हवाएं गर्म व शुष्क होती जा रही है। इनके चलने से ही लू के थपेड़े लोगों को परेशान कर रहे हैं। फिलहाल मौसम जानकारों का कहना है कि तापमान अभी मानसून आने तक इसी तरह बना रहेगा। जिससे गर्मी व लू लोगों को अभी और परेशान करेगी।
-- -- -- --
सूखने लगी सब्जियां
बढ़ते तापमान का असर खेतों में लगी सब्जियों पर दिखाई देने लगा है। तापमान अधिक होने और पर्याप्त बिजली न मिल पाने की वजह से खेतों में लगी सब्जियां खराब हो रही हैं। किसानों का कहना है कि अगर जल्द ही बारिश नहीं हुई तो उन्हें लागत निकालना भी मुश्किल हो जाएगा।