{"_id":"64c166793a770259f007b076","slug":"orphan-children-up-to-18-years-will-get-two-and-a-half-thousand-rupees-every-month-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-2068-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 18 साल तक के अनाथ बच्चों को हर माह मिलेंगे ढाई हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 18 साल तक के अनाथ बच्चों को हर माह मिलेंगे ढाई हजार रुपये
विज्ञापन
विकास खंड मिठवल सभागार में बैठक का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। विकास खंड मिठवल सभागार में बुधवार को ब्लाॅक कल्याण व संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह चौधरी ने बाल सेवा योजना के बारे में बताया कि सरकार ने सभी 18 साल के अनाथ बच्चों को ढाई हजार रुपये प्रतिमाह देने का निर्णय लिया है। बाल-विवाह जैसी सामाजिक कुरीति पर रोक लगाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है। बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार कई योजनाएं चला रही है, जिसका सकारात्मक असर समाज में पड़ रहा है। कन्या सुमंगला योजना ऐसी ही एक योजना है। इस दौरान बीईओ रामकुमार सिंह, सहायक विकास अधिकारी अवधेश कुमार श्रीवास्तव, विधि सक्सेना, विजय प्रताप, दुर्गेश कुमार सिंह, अनुपम पांडेय और जय सिंह आदि मौजूद रहे।