फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Organization will stand in 60 thousand villages - lallu

60 हजार गांवों में खड़ा होगा संगठन, मजबूती से लड़ेंगे पंचायत चुनाव

Mon, 30 Nov 2020 10:05 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 10:05 PM IST
विज्ञापन
Organization will stand in 60 thousand villages - lallu
बांसी में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
60 हजार गांवों में खड़ा होगा संगठन, मजबूती से लड़ेंगे पंचायत चुनाव
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार ‘लल्लू’ ने कहा, किसानों के साथ खड़ी हैं पार्टी
प्रदेश अध्यक्ष ने न्याय पंचायत स्तर पर की कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर/पथरा। प्रदेश के 60 हजार गांवों में दिसंबर के अंत तक कांग्रेस संगठन की इकाई गठित की जाएगी। पार्टी कार्यकर्ता पंचायत चुनाव मजबूती से लड़ेंगे। ये बातें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कही। उन्होंने कांग्रेस के संगठन ‘सृजन अभियान’ के तहत जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद कांग्रेस नेता डॉ. चंद्रेश उपाध्याय के जनसंपर्क कार्यालय पर पत्रकार वार्ता की।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस एक विचारधारा है, जो आजादी के पूर्व और उसके बाद लोगों के हित के लिए सदैव तत्पर रही। भाजपा सरकार में किसान आत्महत्या कर रहे हैं। पूंजीपतियों के हाथों में खेल रही भाजपा सरकार किसानों की जमीन पर गिद्ध दृष्टि जमाए हुई है, लेकिन कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी। कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे देश में संघर्ष का माद्दा रखते हैं। प्रदेश में संगठन को मजबूत करने के साथ ही पंचायत चुनाव में जिला पंचायत वार्डों में कांग्रेस कार्यकर्ता चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन

डुमरियागंज क्षेत्र के झहरांव में न्याय पंचायत पिपरा रामलाल के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने स्पष्ट निर्देश दिया हैं कि ऐसे लोगों को पार्टी में किसी तरह की जिम्मेदारी न सौंपे जो चुनाव के दौरान अपनी तय जिम्मेदारी से कन्नी काट जाते हैं। उन्होंने कहा कि जिला, विधानसभा, ब्लॉक और न्याय पंचायत स्तरीय पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है जिसका निर्वहन करना उनका नैतिक दायित्व है। पूर्व सांसद मोहम्मद मुकीम ने कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने में संगठन के सभी कार्यकर्ता जुट जाएं। इस दौरान प्रदेश महासचिव विश्वविजय सिंह, जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद, सच्चिदानंद पांडेय, केबी सिंह, महिला जिलाध्यक्ष रंजना मिश्र, अशोक गुप्त, मोहम्मद हमजा, मुकेश चौबे, आलोक त्रिपाठी, अभिनव राय, डॉ. बख्तियार उस्मानी, देवेंद्र आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांसी में भी हुआ स्वागत
बांसी। अजय कुमार लल्लू का जिला उपाध्यक्ष अभिनय राय और बख्तियार उस्मानी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया। स्वागत करने वालों में जुल्फेकार अहमद, राजन श्रीवास्तव, पंकज पांडेय, गंगेश्वर राय, मुश्ताक खान, आसिफ आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed