फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Opposition parties did the work of trampling Hindu self-respect

Siddharthnagar News: विपक्षी दलों ने हिंदू स्वाभिमान को किया रौंदने का काम

Sun, 26 Mar 2023 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 26 Mar 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Opposition parties did the work of trampling Hindu self-respect
डुमरियागंज में भाजपा के नवनिर्मित कार्यालय के शुभारंभ कार्यक्रम में मंत्री संजय राय व पूर्व विध
डुमरियागंज। नगर स्थित भाजपा के नवनिर्मित कार्यालय पर योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर शनिवार को पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में अखंड रामायण पाठ, हवन के बाद जागरण व सामूहिक फलाहार का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यालय का उद्धाटन करते हुए पार्टी के प्रदेश मंत्री संजय राय ने कहा कि हिंदुओं के स्वाभिमान को विपक्षी पार्टियों ने रौंदने का काम किया था, लेकिन नरेंद्र मोदी के पीएम बनने के बाद परिस्थितियां बदल गई हैं। मोदी व योगी के नेतृत्व में जहां एक तरफ एक्सप्रेस वे बन रहे हैं तो साथ ही साथ गांवों की सड़कें भी चौड़ी हो रही हैं। आज पूरी दुनिया में भारत का डंका मोदी के नेतृत्व में तो वहीं पूरे उत्तर प्रदेश में योगी जी का डंका बज रहा हैं।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री डॉ सतीश द्विवेदी ने भाजपा सरकार द्वारा किए गए कामों को जनता के बीच रखा और बताया कि भाजपा अपने किए हुए सभी वादों को पूरा कर रही है। पूर्व विधायक राघवेंद्र सिंह ने कहा कि डबल इंजन की सरकार देश और प्रदेश में लगातार विकास के लिए प्रयासरत है। केंद्र में बैठे पीएम मोदी जहां देश के लिए महत्वपूर्ण फैसले ले रहे हैं वहीं उत्तर प्रदेश के सीएम योगी योजनाएं बनाकर विकास की एक नई गाथा लिख रहें हैं। पूर्ववर्ती सरकारों में निवेशक उत्तर प्रदेश में आने से डरते थे। वहीं आज अपराधी राज्य को छोड़ने को मजबूर हैं। इस दौरान जिलाध्यक्ष गोविंद माधव, नरेंद्र मणि त्रिपाठी, राम कुमार कुंवर, फतेह बहादुर सिंह, विजय कांत चतुर्वेदी, अजय उपाध्याय, विपिन सिंह, पंकज सिंह, लवकुश ओझा, दशरथ चौधरी, अजय शर्मा, डॉ संजय गौतम, राजेंद्र धुरिया, मधुसूदन अग्रहरि, अमरेंद्र त्रिपाठी, लालजी शुक्ला, मौलेश्वर त्रिपाठी, विनोद श्रीवास्तव, राजन आदि मौजूूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed