फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Opposition is scared of BJP's mass base

भाजपा के जनाधार से घबराए हुए हैं विपक्षी : गोविंद

Tue, 06 Jun 2023 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 06 Jun 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Opposition is scared of BJP's mass base
डुमरियागंज स्थित राप्ती तट पर आयोजित भाजपा की महा संपर्क अभियान की बैठक में उपस्थित कार्यकर्ता।
डुमरियागंज। कस्बा के राप्ती नदी तट के बगल स्थित मंगल भवन में भाजपा के महासंपर्क अभियान के तहत टिफिन बैठक आयोजित की गई। नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के कुकृत्यों के कारण जनता ने उन्हें सत्ता से बाहर किया और सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण को समर्पित मोदी व योगी सरकार सत्ता में लाया है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के नौ वर्ष को पार्टी महासंपर्क अभियान के रूप में मना रही हैं। जिससे आने वाले 2024 लोकसभा चुनाव में जनता के अपार जनसमर्थन से भाजपा को भारी बहुमत से विजय प्राप्त होगी। उन्होंने बताया की ये टिफिन बैठक पार्टी में पहले भी होती रही है, इसके जरिए पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बातों को सुना जाता है साथ ही साथ उनसे सुझाव भी लिया जाता है। इसमें सब लोग अपने अपने घर से टिफिन लेकर आते हैं और फिर सामूहिक रूप से एक दूसरे के टिफिन से मिल बांटकर भोजन करते हैं। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश ओझा के संचालन में आयोजित कार्यक्रम को चंद्र प्रकाश मिश्र, सत्य प्रकाश गुप्ता, डॉ. दशरथ चौधरी, नीरा दुबे, चंद्र प्रकाश चौधरी, धर्मराज वर्मा, मधुसूदन अग्रहरि व अमरेंद्र त्रिपाठी ने संबोधित किया।
विज्ञापन


सीएम योगी की पारदर्शी नीतियों के चलते हुई सजा
पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि मुख्तार अंसारी जैसे माफिया को बहुत पहले ही सजा होनी चाहिए थी, यह तो पूर्व सरकारों के सह व तुष्टिकरण की राजनीति के कारण अभी तक बचा हुआ था। मुख्तार अंसारी की सजा योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पारदर्शिता का प्रतीक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed