फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Operation of buses stopped, how to visit Kashi Vishwanath

Siddharthnagar News: बंद हो गया बसों का संचालन, कैसे हों काशी विश्वनाथ के दर्शन

Fri, 09 Jun 2023 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 09 Jun 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Operation of buses stopped, how to visit Kashi Vishwanath
सिद्धार्थनगर। रोडवेज ने जिले से वाराणसी जाने वाली बसों का संचालन गोरखपुर-आजमगढ़ हाइवे के बनने का हवाला देते हुए अप्रैल से बंद कर दिया है। जबकि, उसी मार्ग से गोरखपुर रोडवेज से वाराणसी के लिए बस आ-जा रही है। वाराणसी के लिए बस न चलने से काशी विश्वनाथ के दर्शन करने के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को निराश होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


अप्रैल माह से बस सेवा बंद होने के कारण यहां से दर्शन व पर्यटन के लिए जाने वाले लोगों को निराश होना पड़ रहा है। अब सिद्धार्थनगर से वाराणसी जाने के लिए यात्रियों को पहले गोरखपुर जाना पड़ रहा है। फिर वहां से बस या ट्रेन से यात्रा करनी पड़ रही है। सीधी सेवा न होने से यात्रियों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। यदि वाराणसी के लिए बस चलती तो जिले में आने वाले पर्यटकों को भी सुविधा मिलती। यदि वाराणसी बस जाती तो हर दिन 100 से अधिक यात्रियों को सुविधा प्राप्त होती। बस सेवा नहीं होने के कारण लोगों को रेलवे व निजी वाहनों के माध्यम से यात्रा करनी पड़ रही है।
विज्ञापन


फिर खराब हो गई दो बसें
डिपो में दो बसें अब भी खराब पड़ी हैं। इसके पहले तीन बसें खराब थीं, जिन्हें गोरखपुर वर्कशाप में बनने के लिए भेजा गया था और ये बसें वापस आ गईं हैं। बताया जा रहा है कि दो बसों को खराब होने के कारण वाराणसी रूट पर बसों को नहीं भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेशनल हाईवे पर पुलिया निर्माण के दौरान सड़क खराब होने से बसों की सेवा रोक दी गईं थीं। अब सड़क अच्छी हो गईं हैं, जल्द ही वाराणसी के लिए बस की सेवा शुरू हो जाएगी।
जगदीश प्रसाद, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed