फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Open the doctor at the hospital are missing

अस्पताल तो खुला पर गायब रहे डॉक्टर

Sun, 16 Oct 2016 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sun, 16 Oct 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
Open the doctor at the hospital are missing
जिला अस्पताल में रविवार को खुले दवा काउंटर में बैठे कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। डेंगू, चिकनगुनिया के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य निदेशालय ने रविवार को भी अस्पताल की ओपीडी खोलने का निर्देश जारी किया था। इस क्रम में रविवार को जिला अस्पताल खुला तो जरूर, मगर डॉक्टर गायब रहे। ज्यादातर चिकित्सकों के चेंबर खाली थे। हालांकि प्लास्टर कक्ष, दवा काउंटर व लाइब्रेरी खुली रही और कर्मचारी भी मौजूद रहे। दूर-दराज से जो मरीज आए, वह यहां-वहां भटकते रहे।
विज्ञापन

 बदलते मौसम में डेंगू, चिकनगुनिया के प्रकोप पर नियंत्रण के लिए अब रविवार को भी जिला अस्पताल की ओपीडी खोलने का निर्देश दिया है। पहले रविवार पर अस्पताल तो खुला हुआ जरूर नजर आया, लेकिन अपने केबिन में चिकित्सक नहीं थे। कई डॉक्टरों का केबिन तो खुला भी नहीं था। जिनका खुला, वह भी अनुपस्थित थे। सिर्फ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय चौधरी ही ड्यूटी पर मुस्तैद दिखे। बच्चों की जांच कर दवाएं भी दी।
विज्ञापन

इसके साथ वह आईसीयू वार्ड मेें भी ड्यूटी करते रहे। नेत्र चिकित्सक का केबिन खुला था, मगर कोई डॉक्टर या कर्मचरी नहीं था। हड्डी रोग विशेषज्ञ की कुर्सियां भी खाली थीं। मौजूद लोगों का कहना था कि डॉक्टर साहब आए ही नहीं थे। इंजेक्शन कक्ष, दवा वितरण केंद्र, एक्सरे कक्ष, प्लास्टर रूम खोलकर कर्मचारी ड्यूटी करते नजर आए। कुछ कर्मचारियों ने नाम न छापने के शर्त पर बताया कि 25 मरीजों ने पर्ची कटवाया, मगर केवल बच्चों का ही इलाज हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य मरीजों को निराश लौटना पड़ा। इस संबंध में सीएमएस डॉ. रोचस्मति पांडेय का कहना था कि ओपीडी में सभी डॉक्टरों की ड्यूटी नहीं थी। चार डॉक्टर लगाए गए थे। मेरी जानकारी में सभी मौजूद रहे। अगर कोई अनुपस्थित था तो जानकारी लेकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed