Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Two automated testing stations to open in the district; vehicle fitness checks will be conducted using machines

Siddharthnagar News: जिले में खुलेंगे दो ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन, वाहनों की फिटनेस जांच होगी मशीन से

Mon, 23 Nov 2026 11:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 23 Nov 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Two automated testing stations to open in the district; vehicle fitness checks will be conducted using machines
- स्टेशन के लिए पांच आवेदन मिले, एआरटीओ करेंगे स्थलीय निरीक्षण
विज्ञापन

- निजी केंद्रों पर बनेगा फिटनेस प्रमाणपत्र, कार्यालय के नहीं लगाने होंगे चक्कर
सिद्धार्थनगर। जिले में दो ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) स्थापित करने का रास्ता लगभग साफ हो गया है। इसके लिए विभाग को पांच आवेदन मिले हैं, जिनका स्थलीय सत्यापन किया जाएगा। स्टेशन शुरू होने के बाद वाहनों की फिटनेस जांच मशीनों से होगी और वाहन स्वामियों को प्रमाणपत्र बनवाने के लिए एआरटीओ कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
वाहन स्वामियों को सहूलियत देने और परिवहन सेवाओं को पारदर्शी बनाने के लिए शासन लगातार ऑनलाइन व्यवस्था को बढ़ावा दे रहा है। इसी क्रम में वाहनों की फिटनेस जांच की प्रक्रिया को भी डिजिटल और मशीन आधारित बनाने की योजना तैयार की गई है। इसके तहत निजी क्षेत्र में ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। यहां निर्धारित मानकों के अनुसार वाहनों की तकनीकी जांच होगी। जांच में वाहन की स्थिति सही पाए जाने पर फिटनेस प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

एटीएस स्थापित करने के लिए जिले में पांच आवेदकों ने नेशनल सिंगल विंडो सिस्टम पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया है। एआरटीओ कार्यालय की ओर से इन आवेदनों का सत्यापन किया जाएगा। इसमें भूमि, सड़क से संपर्क और अन्य निर्धारित मानकों की जांच होगी। अधिकारी गूगल मैप के माध्यम से जीपीएस लोकेशन के आधार पर रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजेंगे। इसके बाद शासन स्तर से स्टेशन स्थापित करने की अनुमति दी जाएगी। विभाग को जिले में दो एटीएस स्थापित करने का लक्ष्य मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मशीन से होगी वाहनों की तकनीकी जांच
परिवहन विभाग से जुड़े जानकारों के मुताबिक, एटीएस में वाहनों की फिटनेस जांच पूरी तरह मशीन आधारित होगी। इसमें ब्रेक, लाइट, टायर, उत्सर्जन और अन्य सुरक्षा मानकों की तकनीकी जांच की जाएगी। इससे वाहन की वास्तविक स्थिति का पता चल सकेगा। जांच में कमियां मिलने पर वाहन स्वामी को उन्हें दुरुस्त कराना होगा। मशीन आधारित व्यवस्था से मैनुअल जांच में होने वाली गड़बड़ी और कागजात में हेराफेरी की आशंका भी कम होगी। वाहन की पहचान और उपलब्ध रिकॉर्ड का मिलान कर संदिग्ध मामलों की जांच में भी मदद मिलेगी।

तीन एकड़ भूमि का मानक
विभाग के अनुसार, ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए तीन एकड़ भूमि का मानक निर्धारित किया गया है। इसके अलावा स्टेशन का मुख्य सड़क से जुड़ा होना जरूरी है। परिसर में वाहनों की पार्किंग, तकनीकी जांच के लिए अलग-अलग स्थान और वाहन स्वामियों के बैठने की व्यवस्था भी होनी चाहिए। पांचों आवेदनों की जांच के बाद मानकों पर खरे उतरने वाले आवेदकों की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।


दो स्टेशन स्थापित करने का लक्ष्य
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि जिले में पंजीकृत वाहनों की संख्या और वाहन स्वामियों की सुविधा को देखते हुए कम से कम दो ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन स्थापित किए जाने हैं। इसके लिए इच्छुक आवेदकों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। पांच आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनका स्थलीय निरीक्षण कर जीपीएस लोकेशन के माध्यम से रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। इसके बाद स्टेशन स्थापित करने की अनुमति शासन स्तर से दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed