{"_id":"65d65b38c2f0733b220872c4","slug":"one-unit-of-blood-in-blood-bank-patients-will-face-problems-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-113207-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: ब्लड बैंक में एक यूनिट खून, मरीजों को होगी समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: ब्लड बैंक में एक यूनिट खून, मरीजों को होगी समस्या
Thu, 22 Feb 2024 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 22 Feb 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में मात्र एक यूनिट खून बचा है। जिससे बड़ा हादसा होने पर लोगों का खून के अभाव में जान भी जा सकती है। 200 यूनिट की क्षमता वाली ब्लड बैंक में बुधवार को मात्र एक यूनिट खून बचा है। जिससे पूरी तरह से ब्लड बैंक खाली हो गया है। ब्लड बैंक में खून की कमी होने से लोगों को गंभीर समस्या से परेशानी होगी।
ब्लड बैंक में एबी पॉजिटिव ग्रुप का एक युनिट खून बचा है। मंगलवार को ब्लड बैंक में दो युनिट खून था। लेकिन जेएसवाई के एक पेसेंट को खून देने के बाद ब्लड बैंक में एक यूनिट खून बचा है। प्रभारी प्राचार्य डॉ. एके झा ने बताया कि रक्त दाताओं को खून देने के लिए कहा गया है। इसके लिए प्रशासन को भी पत्र लिखा जाएगा।
कल लगेगा ब्लड डोनेशन कैंप
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में 23 फरवरी को राष्ट्रीय सेवा योजन के तहत स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय सेवा योजन के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. यशवंत यादव ने बताया कि शुक्रवार को ब्लड डोनेशन शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। संवाद