{"_id":"6ac14b0c1d1a26c76709cdb8","slug":"one-quintal-and-10-kg-of-marijuana-seized-in-nepal-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1031-165716-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नेपाल में एक क्विंटल 10 किलो गांजा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नेपाल में एक क्विंटल 10 किलो गांजा बरामद
Sun, 04 Oct 2026 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 04 Oct 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
बढ़नी। नेपाल में सशस्त्र पुलिस ने शुक्रवार रात औरही गांवपालिका क्षेत्र में कार्रवाई कर 110 किलो 760 ग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने गांजा लेकर भारत की ओर जा रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से तीन मोबाइल फोन भी मिले हैं।
सशस्त्र पुलिस बल, नेपाल नंबर सात गण मुख्यालय सिरहा के प्रमुख सशस्त्र पुलिस अधीक्षक सुमनजंग थापा ने बताया कि विशेष सूचना के आधार पर शुक्रवार रात करीब 1:35 बजे औरही गांवपालिका-1 के दरैया क्षेत्र में कार्रवाई की गई। सशस्त्र पुलिस नायब निरीक्षक के नेतृत्व में 15 जवानों की टीम ने नेपाल से भारत की ओर सिर पर बोरी रखकर जा रहे तीन लोगों को रोका।
पुलिस ने तलाशी ली तो छह बोरियों में गांजा बरामद हुआ। वजन कराने पर गांजा 110 किलो 760 ग्राम निकला। पुलिस ने मौके से तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान औरही गांवपालिका-2 देउरीपट्टी निवासी मिश्रीलाल सदाय (43), मनिकलाल सदाय (31) और धनगढ़ीमाई नगरपालिका-5 निवासी श्यामसुंदर यादव (33) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सशस्त्र पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार तीनों आरोपियों को बरामद गांजा और मोबाइल फोन के साथ आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित निकाय को सौंपने की प्रक्रिया चल रही है।ौ