{"_id":"64801212a045671af90a8c85","slug":"one-killed-and-two-injured-in-bike-accident-at-siddharthnagar-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर में हादसा: बाइक की टक्कर से एक की मौत, दो जख्मी, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर में हादसा: बाइक की टक्कर से एक की मौत, दो जख्मी, हालत गंभीर
Wed, 07 Jun 2023 10:47 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 07 Jun 2023 10:47 AM IST
सार
थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों का बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज चल रहा है। मामले की छानबीन करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर में हादसा।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
सिद्धार्थनगर जिले में त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के उज्जैनिया गांव के पास मंगलवार देर रात एक बाइक सवार ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि टक्कर मारने वाला बाइक सवार व उसका साथी जख्मी हो गया। उसे जिला अस्पताल से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
क्षेत्र के उज्जैनिया गांव निवासी रघुनाथ (42) किसी काम से रात 11:00 बजे के करीब घर से निकले थे। वह पैदल जा रहे थे कि पीछे से बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में रघुनाथ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक सवार दो युवक जख्मी हो गए।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: एक विवाह ऐसा भी: नाच नहीं आई तो घरवालों ने लौटी दी बरात, पुलिस ने थाने में कराई शादी
विज्ञापन
घायलों में त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के तरांव गांव निवासी लवकुश और शत्रुघ्न हैं। जिन्हें जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।
थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों का बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज चल रहा है। मामले की छानबीन करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन