{"_id":"6526ee88e3f4d30636036c24","slug":"one-died-in-accident-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-6261-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में युवक की मौत
Thu, 12 Oct 2023 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 12 Oct 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-
-बांसी कोतवाली क्षेत्र में बेलबनवा के पास हुई घटना
-दूसरे घायल युवक का मेडिकल कॉलेज में चल रहा है इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बांसी कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को बेलबनवा के पास दो बाइकों में हुई आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। दूसरा बाइक सवार गंभीर है। स्थानीय लोगाें ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।
सड़क हादसे में मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के चेतिया गांव के राहुल (22) पुत्र प्रकाश निषाद की मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार गोल्हौरा थाना क्षेत्र के टिकुइया निवासी विकास रावत गंभीर रूप से घायल हैं। उनका इलाज माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल के संयुक्त जिला अस्पताल में चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
परिजनों के अनुसार, राहुल सुबह आठ बजे घर के काम से बांसी के लिए निकले थे। रास्ते में हादसे हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए पीएचसी बांसी भेजा गया। जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रकाश के बड़े पुत्र राहुल दिल्ली में रहकर नौकरी करते थे। इनके पिता मुंबई में रहते हैं।
विज्ञापन
बांसी कोतवाली के प्रभारी अनुज कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देने के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।