फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   one Death 21 corona postive found

सीएमओ कार्यालय कर्मी सहित दो दिन में 21 कोरोना संक्रमित मिले

Mon, 26 Oct 2020 07:17 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 07:17 PM IST
विज्ञापन
one Death 21 corona postive found
कोरोना संक्रमित की मौत, 21 लोग पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

दो दिनों में कोविड-19 की चपेट में आए 87 लोग स्वस्थ हुए
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। कोविड-19 वायरस का प्रकोप कम होता दिख रहा है। लखनऊ मेडिकल कॉलेज से रविवार को आई रिपोर्ट में सात और सोमवार को 14 लोग कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए। इनमें से गंभीर रोगियों को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया, बिना लक्षण वाले मरीजों को होम आइसोलेट कर उनकी निगरानी की जा रही है। रविवार को इस बीमारी से एक व्यक्ति की मौत हुई, लेकिन बेहतर यह रहा कि दो दिन में 87 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए। सोमवार को जिले में 230 मरीज एक्टिव थे।

रविवार को लखनऊ मेडिकल कॉलेज से 1237 नमूनों की जांच रिपोर्ट आई। इनमें 1230 निगेटिव और सात लोग पॉजिटिव पाए गए। इनमें एक मरीज भनवापुर ब्लॉक के मझुवा गांव का रहने वाला है। बर्डपुर के शिवपुर, खुनियावं के दुवायल, मिठवल अमठवल गांव एक-एक पॉजिटिव पाए गए। डुमरियागंज ब्लॉक के सेमुआढीह में दो टारे धोबा एहमाली में एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया। लोटन ब्लॉक के सिकरी बढ़रिया गांव में एक व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। रविवार को जिले में 289 मरीज एक्टिव थे। वहीं, सोमवार को 717 जांच रिपोर्ट आईं। इनमें से 703 निगेटिव पाए गए जब कि 14 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। सबसे ज्यादा आठ मरीज नौगढ़ ब्लॉक में पाए गए। ब्लॉक के पीपरा बडेहर में पांच लोग, सीएमओ कार्यालय में एक कर्मचारी, भीमापार और इंदरानगर में एक-एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया। डुमरियागंज कस्बे में दो, शोहरतगढ़ ब्लॉक के भाद मुस्तहकम में एक-एक पॉजिटिव केस मिला। उसका बाजार ब्लॉक के मधवापुर गांव में दो और मदनपुर गांव में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि सोमवार को जिले में 230 मरीज एक्टिव हैं। दो दिन में कोरोना पॉजिटिव पाए गए मरीजों का इलाज उनके लक्षण के आधार पर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed