फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   One dead from Corona, 31 new positives

कोरोना से एक की मौत, 31 नए पॉजिटिव

Fri, 28 May 2021 10:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
One dead from Corona, 31 new positives
कोरोना से एक की मौत, 31 नए पॉजिटिव
विज्ञापन

संक्रमण की रफ्तार में आई कमी से मिली राहत
ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट और पाइप लाइन की दिशा में कार्य जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण से एक मरीज की मौत हो गई, जबकि 31 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। कोरोना एक्टिव केस की संख्या 459 हो गई है। कोरोना संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि संक्रमण की रफ्तार में आई कमी से राहत मिली है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को आई रिपोर्ट के अनुसार जिले में अब तक 92 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हुई है।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार कोरोना संक्रमण से बांसी में सात, बर्डपुर में एक, डुमरियागंज में दो, इटवा में एक, जोगिया में तीन, लोटन में एक, शोहरतगढ़ में तीन, उसका में एक और अन्य क्षेत्रों के सात लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। नौगढ़ शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र में पांच लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। सभी लोगों को होम आइसोलेट किया गया है। इन लोगों के संपर्क में आने वाले लोगों को होम आइसोलेट किया गया है। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हुई है। जिले में 31 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

एक सप्ताह में कम हुए 460 एक्टिव केस
डीएम ने बताया कि जिले में कुल 462967 टेस्ट किए गए हैं। बीते सप्ताह में 1500 टेस्ट की वृद्धि की गई है। कुल एक्टिव केस 508 हैं। पिछले सप्ताह से 460 एक्टिव केस कम हुए हैं। लिहाजा 48 प्रतिशत की कमी आई है। एमसीएच विंग में एल-टू में 200 के स्थान पर बेडों की संख्या 330 कर दी गई है। डीएम ने बताया कि जिले में 239 ऑक्सीजन के जंबो सिलेंडर उपलब्ध है। जबकि 249 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर क्रियाशील है। संयुक्त जिला अस्पताल, एमसीएच विंग, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बर्डपुर एवं बेंवा डुमरियागंज में ऑक्सीजन की समुचित व्यवस्था एवं आपूर्ति के लिए ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट और पाइप लाइन का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed