फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   One arrested for killing banned animal

Siddharthnagar News: प्रतिबंधित पशु की हत्या करने में एक गिरफ्तार

Mon, 19 May 2025 10:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
One arrested for killing banned animal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शोहरतगढ़। चिल्हिया थाने की पुलिस ने पांच अप्रैल की रात बचड़ा बचड़ी गांव के बगल ईंट भट्ठे के पास हुए प्रतिबंधित पशु की हत्या के मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से दो छुरी, एक नायलान की रस्सी और एक लकड़ी का ठीहा बरामद किया है। अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
पुलिस पहले भी इस गोकशी में शामिल एक अभियुक्त जेल भेज चुकी है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त पुलिस के रिकाॅर्ड में शातिर अपराधी है। यह कई लूट, चोरी, झपटमारी, राहजनी और कई बार जेल जा चुका है। इसके विरुद्ध 34 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। चिल्हिया एसओ रामदेव ने बताया कि बचड़ा बचड़ी गांव निवासी राजेश दास ने छह अप्रैल को थाने में तहरीर देकर बताया कि पांच अप्रैल की रात कुत्ते भौंक रहे थे। इससे मैं जग गया। तो गोशाला की ओर गया, वहां देखा कि प्रतिबंधित पशु गायब है। काफी खोजबीन के बाद वह नहीं मिले, तो डायल 112 को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस भी खोजते-खोजते गांव के बगल ईंट भट्ठे के पास गई तो पशओं को काट दिया गया था। शरीर के कुछ अवशेष छोड़ कर अन्य गायब थे। मामले को संज्ञान में लेकर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। इसमें शामिल एक आरोपी को पुलिस पहले जेल भेज चुकी थी, लेकिन पुलिस को मुख्य आरोपी की तलाश थी। सोमवार की सुबह सूचना मिली कि बर्डपुर से गौरा बााजार मार्ग पर लेदवा गांव के सामने पक्की सड़क के किनारे बने तालाब के पास मुख्य आरोपी मौजूद है, और कहीं भागने की फिराक में है।
विज्ञापन

मौके पर पुलिस पहुंची तो, वह देखकर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम असगर उर्फ किनकिन बंजारा निवासी गोपीजोत थाना मोहाना बताया है। अभियुक्त ने पुलिस की पूछताछ में स्वीकार किया छह अप्रैल की रात प्रतिबंधित पशु ले जाकर गांव के बगल भट्ठे के पास काटा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed