फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   On Mahashivratri 26, devotees will flock to Shiva temples

Siddharthnagar News: महाशिवरात्रि 26 को, शिव मंदिरों में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का रेला

Sun, 23 Feb 2025 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
On Mahashivratri 26, devotees will flock to Shiva temples
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। महाशिवरात्रि 26 फरवरी को मनाई जाएगी। कहा जाता है कि इस दिन भगवान भोलेनाथ पृथ्वी पर मौजूद सभी शिवलिंग में विराजमान होते हैं। इसलिए इस दिन की गई शिव की उपासना से कई गुना अधिक फल प्राप्त होता है।
शिवपुराण के मुताबिक, ब्रह्मा और विष्णु का विवाद शांत करवाने के लिए भगवान शिव शिवलिंग के रूप में प्रकट हुए थे। जिस दिन ये घटना हुई, उस दिन फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी तिथि थी। इसी वजह से महाशिवरात्रि मनाई जाती है। इस पर्व पर शिव मंदिरों में विशेष पूजा की जाती है, व्रत किया जाता है।
विज्ञापन

आचार्य अच्युत रामानुजाचार्य ने बताया कि पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 26 फरवरी को सुबह 11:08 बजे से होगी। इस तिथि का समापन अगले दिन 27 फरवरी को सुबह 8:54 बजे होगा। इसलिए महाशिवरात्रि का पर्व 26 फरवरी को मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की महाशिवरात्रि 26 फरवरी, धनिष्ठा नक्षत्र, परिघ योग, शकुनी करण और मकर राशि के चंद्रमा की उपस्थिति में आ रही है। इस दिन चार प्रहर की साधना से शिव की कृपा प्राप्त होगी। इस दिन सुबह से ही मंदिरों में शिव भक्तों की भीड़ जमा हो जाती है। शुभ संयोग और शुभ मुहूर्त में भगवान शिव की आराधना करने से उनके भक्तों को मनोवांछित फलों की प्राप्ति होगी। बताया कि महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर निशा काल में भगवान शिव की पूजा की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed