{"_id":"63d4095a230b907a536d9b19","slug":"old-man-died-due-to-bike-accident-siddharthnagar-news-gkp4655837168-2023-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बाइक की ठोकर से वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बाइक की ठोकर से वृद्ध की मौत
विज्ञापन
बाइक की ठोकर से वृद्ध की मौत
तुलसियापुर। परसा रेलवे क्रासिंग के पास स्थित ईंट भट्ठे के सामने एनएच पर बाइक की ठोकर से नेपाल निवासी वृद्ध की मौत हो गई। शोहरतगढ़ पुलिस ने शिनाख्त करवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नेपाल के कपिलवस्तु जिले के गंघौरी गांव निवासी परशुराम (65) घर पर आयोजित भंडारे का निमंत्रण देने भारतीय क्षेत्र में रिश्तेदारों के घर साइकिल से जा रहे थे। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के परसा रेलवे क्रासिंग के पास स्थित ईंट भट्ठे के सामने एक बाइक सवार ने ठोकर मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने शोहरतगढ़ पुलिस को सूचित किया। शोहरतगढ़ एसएचओ पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि ठोकर मारने वाले बाइक सवार की तलाश की जा रही है। संवाद