{"_id":"62ed6c4377be7a46f83983de","slug":"old-couple-died-in-same-day-siddharthnagar-news-gkp4461846179","type":"story","status":"publish","title_hn":"संग जीना संग मरना: बुजुर्ग दंपती सुख-दुख में रहे साथ, तीन घंटे के अंतराल में आई दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संग जीना संग मरना: बुजुर्ग दंपती सुख-दुख में रहे साथ, तीन घंटे के अंतराल में आई दोनों की मौत
Sat, 06 Aug 2022 04:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 04:01 PM IST
सार
तीन घंटे के भीतर राम लखन व दुलारी देवी की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचीं और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इस संबंध में एसओ घनश्याम सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
बुजुर्ग दंपत्ति के मौत के बाद घर पर पहुंची पुलिस की टीम। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिद्धार्थनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला समाने आया है। यहां मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के गांव तीवर में बृहस्पतिवार की शाम बुजुर्ग दंपती की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, तीवर गांव निवासी रामलखन प्रजापति व उनकी पत्नी दुलारी की उम्र 70 साल से ज्यादा थी। दोनों के तीन बेटे और चार बेटियां हैं। बेटे रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं, जबकि बेटियों की शादी हो चुकी है। बड़ी बेटी सोहबाती माता-पिता की सेवा करती थी। दुलारी को डेढ़ साल पहले लकवा मार दिया था। तब से वह बिस्तर पर थीं।
विज्ञापन
नागपंचमी पर सोहबाती अपने ससुराल चली गई। इस बीच, बृहस्पतिवार को तीन घंटे के भीतर राम लखन व दुलारी देवी की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इस संबंध में एसओ घनश्याम सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन