{"_id":"6453f5924fd6e572f70999a6","slug":"officers-are-circling-to-get-possession-of-the-land-siddharthnagar-news-c-7-1-152295-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: जमीन पर कब्जा पाने के लिए अधिकारियों का लगा रहे चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: जमीन पर कब्जा पाने के लिए अधिकारियों का लगा रहे चक्कर
विज्ञापन
बांसी। तहसील क्षेत्र स्थित ग्राम भुजराई निवासी महादेव ने प्रधान पर उनकी जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। न्यायालय सहायक कलक्टर में सुनवाई के बाद तहसीलदार ने वर्ष 2017 में बेदखली के आदेश के साथ कब्जा करने वाले पर एक हजार का जुर्माना भी लगाया। इसके बावजूद पीड़ित को न्याय नहीं मिल रहा है, और वह अपनी जमीन से कब्जा हटाने के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहा है।
पीड़ित महादेव ने एसडीएम, बांसी को दिए शिकायती पत्र में कहा कि उसकी जमीन, सरकारी अभिलेख में भी दर्ज है। ग्राम प्रधान बृजलाल ने जबरिया कब्जा कर उस पर मकान बनवाना शुरू कर दिया। वह अपनी फरियाद लेकर सहायक कलेक्टर के न्यायालय में गए। जहां सुनवाई के बाद लेखपाल की रिपोर्ट का आधार मानते हुए तहसीलदार ने बेदखली का आदेश दिया और जुर्माना भी लगाया।
उक्त आदेश के बाद भी कुछ राजस्व कर्मियों की मिलीभगत से कब्जा नहीं हटाया जा रहा है। वह दौड़ भागकर न्याय की गुहार लगा रहे हैं, और अब प्रधान ने जमीन पर खड़ी की गई दीवार पर छत डलवाने की फिराक में है। पीड़ित अधिकारियों ने न्याय की गुहार लगाते हुए अपनी जमीन से कब्जा हटवाने की मांग की है। इस संबंध में एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि अभी सभी लोग निकाय चुनाव में व्यस्त हैं। चुनाव प्रक्रिया व मतगणना का कार्य खत्म होने के बाद उक्त मामले का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
यह है तहसीलदार का आदेश
सिद्धार्थनगर। तहसीलदार ने सुनवाई के बाद अपने आदेश में लिखा कि लेखपाल की रिपोर्ट के आधार पर पत्रावली का अवलोकन किया गया। जिससे पता चला कि बृजलाल पुत्र रामानंद द्वारा पक्का मकान बना कर अवैध रूप से कब्जा किया गया है। उन्होंने उक्त जमीन से बृजलाल को बेदखल करने का आदेश देने के साथ एक हजार का जुर्माना भी लगाया।