फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Offered the example of brotherhood

पेश की भाईचारे की मिसाल

Mon, 10 Oct 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Mon, 10 Oct 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
Offered the example of brotherhood
aबस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर नौहा मातम करते अकीदतमंद। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। नवरात्र व मोहर्रम के मौके पर हल्लौर में आपसी भाईचारे व हिंदू-मुस्लिम एकता की नायाब तश्वीर सोमवार को देखने को मिली। दोनों समुदाय के लोगों ने एक साथ सड़क पर निकलकर आपसी सौहार्द का संदेश दिया। इस बार दशहरा व मोहर्रम पर्व यहां एक साथ दोनों समुदाय के लोग मिलकर मना रहे हैं। 
विज्ञापन

 सोमवार की दोपहर दोनों समुदाय के युवाओं ने शांति मार्च निकाल कर संदेश दिया कि वे एक-दूसरे के धार्मिक आयोजनों का सम्मान करते हैं और किसी के बहकावे में आने वाले नहीं हैं। कस्बे में मोहर्रम को लेकर काफी कार्यक्रमों का आयोजन होता है। इसी दौरान दुर्गा पूजा पडने से लोगों ने आपस में बैठ कर यह तय किया कि जब भजन का कार्यक्रम होगा तब नौहा बंद रहेगा और जब नौहा होगा तब भजन बंद रहेगा। इस पर दोनों समुदाय के लोगों ने अमल भी किया और किसी भी तरह की परेशानी किसी को नहीं हुई।
विज्ञापन

सड़क के किनारों पर एक तरफ काला झंडा देखा जा रहा है तो एक तरफ भगवा झंडा लहरा रहा है। इतना ही नहीं दोनों समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे के धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा भी लिया।  ताजिया के पास हिंदू समाज के लोग आस्थानुसार पूजा-पाठ करते नजर आए और अपने घरों में ताजिया भी रखा। हल्लौर में बना शिवालय भी मुस्लिम परिवार द्वारा दी गई भूमि पर बना है जिसमें हिंदू व मुस्लिम समाज, दोनों की बराबर की भागीदारी रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed