{"_id":"66f694db32fb08a07f037841","slug":"npa-workers-should-cooperate-in-making-the-communicable-disease-control-campaign-successful-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-124718-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें नपा कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें नपा कर्मी
विज्ञापन
-डुमरियागंज में आयोजित हुई संचारी रोग नियंत्रण दस्तक अभियान की तैयारी बैठक एवं प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। अक्टूबर में चलाए जाने वाले संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की तैयारी को लेकर बृहस्पतिवार को नगर पंचायत डुमरियागंज के कार्यालय सभागार में स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ अभिमुखीकरण बैठक/ प्रशिक्षण किया गया। इसमें संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने में नगर पंचायत कर्मियों से सहयोग करने की अपील की गई।
बैठक में सफाई नायकों को रोस्टर के हिसाब से वार्ड वार की जाने वाली गतिविधियां तथा विशेष सफाई अभियान वृहद स्तर पर चलाने के लिए जिम्मेदारी दी गई। इसी क्रम में लिपिक हसन ताकीब रिजवी द्वारा वार्डों में सफाई, जलभराव की समस्या को दूर करने, नाले नालियों की सफाई, फाॅगिंग, एंटी लार्वा का छिड़काव, स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 की तैयारी आदि कार्य के लिए समस्त सफाई नायकों को निर्देशित किया गया।
बेंवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. शफीक अहमद एवं बीएमसी यूनिसेफ शोएब अख्तर ने अक्तूबर में संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के अंतर्गत होने वाले तैयारियों के बारे में जागरूक किया और संचारी रोग से बचाव के उपाय बताएं साथ ही बच्चों को उनके सही उम्र पर टीका लगवाए जाने की जानकारी दी।
विज्ञापन
इस दौरान लिपिक हसन ताकीब रिजवी, सभासद उमाशंकर गौड़, महंत मिश्र, अर्पित दुबे, कासिम मेंहदी, सुनील, मोहम्मद हैदर, आकाश आदि मौजूद रहे।