फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Now there are job opportunities in Israel along with Germany and Japan

Siddharthnagar News: जर्मनी, जापान के साथ अब इस्राइल में भी नौकरी का मौका

Fri, 04 Jul 2025 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Now there are job opportunities in Israel along with Germany and Japan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले के युवाओं को अब देश के साथ विदेश में नौकरी का अवसर मिल रहा है। उप्र सरकार के सेवायोजन विभाग के रोजगार संगम पोर्टल (सेवायोजन पोर्टल) पर इसके लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। युवा इस पोर्टल पर अपना पंजीयन कर नौकरी का आवेदन कर सकते हैं। इस बार महिलाओं के लिए ज्यादा सीटें आरक्षित हैं।

इस्राइल की अलग-अलग कंपनियों में रिक्त पदों पर 10 प्रतिशत पुरुष और 90 प्रतिशत महिलाओं की भर्ती की जाएगी। इसी तरह से जापान और जर्मनी में भी महिलाओं के लिए कुछ पद आरक्षित हैं। जापान, जर्मनी और इस्राइल की सरकार से करार के बाद स्वास्थ्य विभाग में सहायक नर्स, केयरटेकर और होमबेस्ड केयर गिवर सहित कई पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। आवेदनकर्ता को अंग्रेजी के साथ संबंधित संबंधित देश की भाषा का ज्ञान होना जरूरी है। कम से कम एक साल का अनुभव जरूरी है। जरूरत पड़ने पर प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed