{"_id":"6596f7840ee385617200e26a","slug":"now-cities-will-be-connected-with-high-speed-connectivity-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-10878-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: अब हाईस्पीड कनेक्टिविटी से जुड़ेंगे शहर, कस्बे और गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: अब हाईस्पीड कनेक्टिविटी से जुड़ेंगे शहर, कस्बे और गांव
Thu, 04 Jan 2024 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 04 Jan 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। इंटरनेट और कॉलिंग में आ रही नेटवर्क की दिक्कत चंद दिनों में दूर होने वाली है। जल्द ही शहर, कस्बे और गांव हाईस्पीड नेटवर्क से जुड़ जाएंगे। क्योंकि डिजिटिल इंडिया के तहत शुरू किया गया नेटवर्किंग के विस्तार का काम लगभग पूरा हो चुका है। केबल बिछाने के साथ ही कनेक्टिविटी और इंटरनेट सेवा मुहैया कराने वाली मशीन (ओएनटी) स्कूल, पंचायत भवन व सार्वजनिक भवनों में लगा दिया गया है। केबल चेकिंग का काम चल रहा है। मार्च माह के आखिरी सप्ताह तक यह सेवा संचालित हो जाएगी। जिससे हर किसी को लाभ मिलेगा। आधुनिक युग में स्मार्टफोन और टैब लगभग हर व्यक्ति प्रयोग कर रहा है।
बैंकिंग सेवा सहित अन्य सरकारी सेवाएं ऑनलाइन हो चुकी हैं। कुछ मिलाकर फोन कॉलिंग और इंटरनेट व्यवस्था पर सबकुछ निर्भर हो चुका है। सरकार भी डिजिटल को बढ़ावा दे रही है। लोगों को बेहतर इंटरनेट सेवा और कालिंग की सुविधा मिले। इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से वर्ष 2019 में डिजिटल इंडिया (राष्ट्रीय ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क) के तहत जिले को हाईस्पीड इंटरनेट और कनेक्टिविटी की सुविधा से जोडऩे का कार्य शुरू हुआ था। इसमें शहर, कस्बा और गांवों सभी को जोड़ना था। पांच साल पहले शुरू हुआ काम पूरा हो चुका है। केबल बिछाने के साथ ही विद्यालय, पंचायत भवन और सार्वजकि भवन में कनेक्टिविटी के लिए मशीन लगा दी है। केबल सर्वे का काम शुरू हो गया है। मार्च माह के आखिरी सप्ताह तक बीएसएनएल (भारत संचार निगम लिमिटेड) की ओर यह सेवा शुरू कर दी गई जाएगी। इसके संचालन से हर मोबाइल उपभोक्ता लाभ मिलेगा।
-- -- -- -- -- -
खराब नेटवर्क से कइयों ने पोर्ट करा दिया सिम
जिले में पिछले आठ साल से मोबाइल नेटवर्क खराब होने के चलते बीएसएनएल उपभोक्ताओं ने अपना सिम दूसरे कंपनियों में पोर्ट करा दिया है। इससे उपभोक्ताओं के नंबर तो बीएसएनएल के ही रहे लेकिन वह अब दूसरे कंपनियों के उपभोक्ता हो चुके है। यहां तक कि जिन लोगों ने बीएसएनएल इंटरनेट सेवा का प्रयोग कर रहे थे, उन्होंने भी खराब नेटवर्क के चलते इसे बदलकर दूसरे कंपनी की सेवा उपयोग कर रहे थे। अब केबल बिछाए जाने के बाद बीएसएनएल नेटवर्क में सुधार होने पर लोगों के इसका उपयोग करने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
स्मार्ट क्लॉस चलाने की सुविधा होगी बेहतर
हाईस्पीड इंटरनेट सेवा के शुरू होने से सबसे अधिक लाभ शहर से गांव तक बने परिषदीय विद्यालय को होगा। क्योंकि यहां पर लंबे समय से डिजिटल क्लॉस चलाने की बात चल रही है। लेकिन इंटरनेट सेवा न होने से शुरू नहीं हो पा रहा था, जहां शुरू भी हुआ नेटवर्किंग में दिक्कत के कारण नहीं चल पा रहा है। अब हाईस्पीड सेवा मिलने संभावना व्यक्त की जा रही है कि विद्यालय में स्मार्ट क्लॉस बेहतर ढंग से चल सकेंगे।
-- -- -- -- -
जनेसवा केंद्र का होगा बेहतर संचालन, मिलेगी सुविधा
अब गांव में कागजों में संचालित होने वाले जनसेवा केंद्र यह कहते हुए नहीं बंद रहेंगे कि इंटरनेट सेवा नहीं है। ग्राम पंचायतों में खसरा, खतौनी, पेंशन सहित अन्य सरकारी सेवाओं के लिए होने वाले कार्य आसानी हो सकेंगे। क्योंकि अभी तक नेटवर्क की समस्या गिनाते थे। नेटवर्किंग व्यवस्था सही हो जाएगी तो पंचायत सहायक जो कार्य करेंगे उसकी मॉनिटरिंग होगी।
-- -
बाॅर्डर एरिया में समस्या होगी दूर
बाॅर्डर पर नेटवर्किंग की समस्या अधिक रहती है। चार ब्लॉक क्षेत्र के दो सौ से अधिक गांव में जो नेटवर्क से कटे हुए थे। इससे लोगों को बहुत परेशानी होती थी। इस सेवा के शुरू हो जाने से बार्डर एरिया की दो लाख से अधिक आबादी को लाभ मिल सकेगा।
-- -
पढ़ाई में मिलेगी सुविधा
आज पढ़ाई भी ऑनलाइन हो चुकी है। स्मार्टफोन, टेबलेट और लैपटॉप पर बच्चे पढ़ाई करते हैं। लेकिन नेटवर्क की सुविधा न होने से शहर से गांव तक एक ही समस्या रहती है। अब इस केबल के बिछ जाने से व्यक्ति निजी कनेक्शन ले सकेगा। इसके लिए उसे शुल्क देना होगा। जितना डाटा उपयोग करेंगे उसी हिसाब से बिल का भुगतान करना होगा।
-- -
बिजली के अभाव में नहीं होगी मशीन बंद होने की झंझट
बिजली आपूर्ति बंद होने के साथ पहले टॉवर बंद हो जाते थे। इसके बाद नेटवर्क काम करना बंद कर देता था। इसमें केबल नेटवर्क में जो मशीन लगाई जा रही है। उसके चलाने के लिए सोलर पैनल लगा दिया जा रहा है। जिससे मशीन हमेशा चलती रहेगी और नेटवर्क कटने की दिक्कत नहीं होगी।
-- -
डिजिटल इंडिया के तहत शहर और ग्रामीण क्षेत्र में केबल नेटवर्क बिछाने और मशीन लगाने का कार्य पूरा हो चुका है। केबल चेकिंग का कार्य किया जा रहा है। जल्द ही इस सेवा की शुरुआत हो जाएगी।
-संजीव सिन्हा, एसडीओ बीएसएनएल