{"_id":"66673f6fd0517356590996ec","slug":"notice-to-seven-employers-after-identifying-nine-child-laborers-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-118872-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नौ बाल श्रमिकों को चिह्नित कर सात सेवायोजकों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नौ बाल श्रमिकों को चिह्नित कर सात सेवायोजकों को नोटिस
Mon, 10 Jun 2024 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 10 Jun 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
- बाल व किशोर श्रम निषेध के तहत अलीगढ़वा कस्बे में अभियान चला
कपिलवस्तु। राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग नई दिल्ली के निर्देश पर देश में एक से 30 जून तक बाल व किशोर श्रम निषेध अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत जनपद में भी कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को अलीगढ़वा कस्बे में बाल और किशोर श्रमिकों का चिह्नांकन करते हुए सात सेवायोजकों को नोटिस जारी किया गया। इस दौरान नौ बाल श्रमिकों का चिह्नांकन किया गया।
जांच टीम में श्रम प्रवर्तन अधिकारी उज्ज्वल त्रिपाठी, मुख्य आरक्षी एएचटीयू गांगेश सिंह, जिला समन्वयक मानव सेवा संस्थान जयप्रकाश गुप्ता, समन्वयक चाइल्ड लाइन सुनील उपाध्याय शामिल रहे। श्रम प्रवर्तन अधिकारी उज्ज्वल त्रिपाठी ने बताया कि अभियान माहभर चलता रहेगा, जिसमें जनपद के सभी कस्बों में बाल श्रम का चिह्नांकन कर रेस्क्यू किया जाएगा। संवाद