फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Notice to landlord for running illegal madrasa

Siddharthnagar News: अवैध मदरसा संचालन में मकान मालिक को नोटिस

Thu, 02 Apr 2026 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 02 Apr 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Notice to landlord for running illegal madrasa
शोहरतगढ़। नगर पंचायत के सुभाषनगर मोहल्ले में एक मकान में अवैध तरीके से संचालित हो रहे मदरसे के मामले में नगर पंचायत ईओ ने मकान मालिक मुमताज अहमद शाह को नोटिस जारी किया है। साथ ही तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण नहीं देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ईओ अजय कुमार ने बताया कि तहसील क्षेत्र के डबरा निवासी मुमताज अहमद शाह नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर सात सुभाष नगर मोहल्ले में सेठ राम कुमार खेतान बालिका विद्यालय के पास जमीन खरीदी थी। आठ अप्रैल 2022 में इन्होंने निजी भवन बनाने का आवेदन किया था। इस संबंध में दिए गए शपथ पत्र के बाद स्वीकृति दी गई थी, लेकिन इन्होंने मानक विपरीत तरीके से भवन निर्माण किया है। इस संबंध में कारण बताओ नोटिस दिया गया है। साक्ष्य के साथ जवाब तीन अंदर नहीं मिला तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि शोहरतगढ़ नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात व सेठ राम कुमार खेतान बालिका विद्यालय के पास एक मकान में बिना अनुमति के मदरसा निर्माण के साथ-साथ संचालन करने की योजना थी। बुधवार शाम चार बजे इसका उद्घाटन होना तय था। मदरसे को मौलाना मुमताज अहमद, मोहम्मद अल्ताफ हुसैन और जहीर शाह शुरू करने वाले थे। पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही तहसील प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। आनन-फानन में तहसीलदार प्रकाश सिंह यादव ने राजस्व टीम ने जांच कर मदरसे को बंद करवा करमामला पुष्ट किया था। ।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम विवेकानंद मिश्रा ने बताया कि जिस जगह मकान बना है, वह जमीन मोहम्मद अल्ताफ हुसैन है। नगर पंचायत से जिस मानक के अनुसार मकान का नक्शा पास हुआ था, उसके विपरीत तरीके से कुछ कमरे बने थे। मामले को लेकर कारण बताओ नोटिस दिया गया है।त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed