फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Notice to four employees for being absent

Siddharthnagar News: अनुपस्थित रहने पर चार कर्मचारियों को नोटिस

Wed, 10 Apr 2024 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 10 Apr 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Notice to four employees for being absent
डीएम पवन अग्रवाल ने बीईओ बांसी कार्यालय का किया निरीक्षण
विज्ञापन

बांसी ब्लॉक के निरीक्षण में मनरेगा एपीओ से भी मांगा स्पष्टीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बांसी का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। जिसमें स्वतंत्र कुमार ब्लाक समन्वयक गुणवत्ता, संदीप कुमार कार्यालय सहायक अनुपस्थित थे। जबकि अनुचर कमलकांत व रामजस रजिस्टर में हस्ताक्षर बनाकर मौके पर उपस्थित नहीं थे। जिलाधिकारी द्वारा चारों कर्मचारियों का स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए।
डीएम ने बीईओ कार्यालय में साफ-सफाई व्यवस्था ठीक कराने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी बांसी लालजी शुक्ला उपस्थित रहे। डीएम ने ब्लॉक कार्यालय बांसी का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मनरेगा सेल को देखा। ऑनलाइन मनरेगा जॉबकार्ड का सही से मिलान न करा पाने के कारण एपीओ को स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन कक्ष को देखा गया। इसके साथ ही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित प्रेरणा कैंटीन को भी देखा गया। जिलाधिकारी ने बीडीओ बांसी को विकास खंड परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था ठीक कराने तथा वाटर कूलर लगवाने का निर्देश दिया गया जिससे आम जनमानस को पीने के पानी की समस्या न हो।
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने किया बूथ का निरीक्षण
सिद्धार्थनगर। आयुक्त बस्ती मंडल अखिलेश कुमार सिंह ने डीएम पवन अग्रवाल के साथ बांसी व मिठवल ब्लॉक के बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने बांसी ब्लॉक के मतदेय स्थल 316, मतदेय स्थल प्राथमिक विद्यालय बाजारडीह और मिठवल ब्लॉक के मतदेय स्थल प्राथमिक विद्यालय तिलौली का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त अखिलेश कुमार सिंह द्वारा रैंप, साफ सफाई, शौचालय, विद्युत आदि व्यवस्था से संबंधित 16 बिंदुओं की आवश्यक व्यवस्थाओं को देखा गया। उन्होंने निर्देश दिए कि जो भी कमियां रह गई हैं उन्हें समय से ठीक करा लें। इस अवसर पर एसडीएम बांसी कुणाल, तहसीलदार व बीडीओ बांसी लालजी शुक्ला उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed