{"_id":"5e330ae18ebc3e4b425e1431","slug":"notice-to-8-bdo-siddharthnagar-news-gkp339119773","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी अनुदान के मामले में लापरवाह आठ बीडीओ को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी अनुदान के मामले में लापरवाह आठ बीडीओ को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी अनुदान के मामले में लापरवाह आठ बीडीओ को नोटिस
- अपात्र होने के बाद भी सत्यापन करने का मामला
- सीडीओ ने दी कारण बताओ नोटिस, मांगा जवाब
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा संचालित शादी अनुदान योजना अंतर्गत खंड विकास अधिकारी स्तर से लॉगिन से पात्र दर्शाते हुए सत्यापन किए जाने वाले 41 आवेदन जांचोपरांत अपात्र मिले हैं। इस लापरवाही को सीडीओ ने गंभीरता से लेते हुए जिले के आठ खंड विकास अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सभी से तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है। संतोषजनक स्पष्टीकरण न मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग की ओर से खंड विकास अधिकारी भनवापुर, बांसी, इटवा, जोगिया, बर्डपुर, खुनियांव, बढ़नी व डुमरियागंज को जारी कारण बताओ नोटिस में अवगत कराया गया है कि अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा शादी अनुदान योजना के तहत 41 आवेदन पत्र ऐसे पाए, जिन्हें ब्लॉक स्तर से पात्र मानते हुए सत्यापन कर दिया गया है, जबकि पुन जांच में सभी आवेदन अपात्र पाए गए हैं। ब्लॉकवार अपात्र पाए गए आवेदकों में भनवापुर में 17, बांसी में छह, इटवा में तीन, जोगिया में एक, बर्डपुर में चार, खुनियांव में आठ, बढ़नी व डुमरियागंजमें एक-एक शामिल हैं। सीडीओ ने पत्र में लिखा है कि आवेदक अपात्रता की श्रेणी में होने के बावजूद किन परिस्थितियों में पात्रता के लिए संस्तुति की गई। उन्होंने सभी से विकास खंड से संबंधित आवेदनों की अपात्रता का स्पष्ट कारण तीन दिन के भीतर उपलब्ध कराने के लिए सख्त हिदायत दी है।