फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Notice to 44 schools not updating data on portal

Siddharthnagar News: पोर्टल पर डाटा अपडेट नहीं करने वाले 44 विद्यालयों को नोटिस

Thu, 21 Mar 2024 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 21 Mar 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Notice to 44 schools not updating data on portal
सिद्धार्थनगर। यू डायस पोर्टल पर विद्यार्थियों का ऑनलाइन डाटा अपलोड करने में लापरवाही बरतने वाले मान्यता प्राप्त 44 परिषदीय विद्यालयों को बीएसए की ओर से नोटिस जारी हुआ है। तय समय पर डाटा अपडेट नहीं करने पर मान्यता निरस्त करने की कार्रवाई की हो सकती है। शासन की समीक्षा में शिथिलता पाए जाने पर यह कार्रवाई शुरू हुई है।
विज्ञापन


परिषदीय विद्यालय में छात्रवृत्ति सहित अन्य प्रकार की गड़बड़ी को देखते हुए शासन की ओर से ऑनलाइन पर जोर दिया जा रहा है। इसमें विद्यालयों में यू डायस पोर्टल लांच किया है। इसमें सरकारी और मान्यता प्राप्त दोनों प्रकार के विद्यालयों को छात्रों का पूरा ब्यौरा पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया है। इसमें विद्यालय की ओर से आधार कार्ड के हिसाब के हिसाब से बच्चे का नाम, पिता का नाम, पता, उम्र और कक्षा के बारे में भरना है। यह अपडेट होने के बाद बच्चे का सारा ब्यौरा ऑनलाइन हो जाएगा। इससे पहले की तरह से एक ही बच्चे का कई विद्यालयों में नामांकन करके की जाने वाली छात्रवृत्ति की गड़बड़ी नहीं हो पाएगी। शासन स्तर से इस पर विशेष जोर दिया जा रहा है। सरकारी विद्यालय में तो डाटा अपडेट किया जा रहा है। लेकिन मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय में रुचि नहीं ली जा रही है।
विज्ञापन

समीक्षा में जिले में मान्यता प्राप्त 44 परिषदीय विद्यालय ऐसे मिले हैं, जो डाटा अपलोड करने में रुचि नहीं ले रहे हैं। बीएसए की ओर से इस संबंध में संबंधित विद्यालयों को नोटिस जारी किया गया है। कहा गया कि तत्काल डाटा अपडेट करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी। इस संबंध में बीएसए देवेंद्र पांडेय ने बताया कि यू डायस पोर्टल पर डाटा अपडेट नहीं करने वाले विद्यालयों को नोटिस जारी किया गया है। अगर इसके बाद भी रुचि नहीं लेते हैं तो मान्यता निरस्त करने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed