फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   notice for 2 tehsildars and a eo

दो तहसीलदार व एक अधिशासी अधिकारी को कारण बताओ नोटिस

Fri, 31 Jan 2020 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
notice for 2 tehsildars and a eo
दो तहसीलदारों व एक अधिशासी अधिकारी को कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन

राजस्व वसूली समेत अन्य कार्यों में शिथिलता का आरोप
ईओ पर समीक्षा बैठकों में गैरहाजिर रहने की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। कार्य एवं दायित्व के प्रति लापरवाही बरतने वाले दो तहसीलदारों व नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी को जिलाधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। तीन दिन के भीतर संतोषजनक जवाब न मिलने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

जिलाधिकारी दीपक मीणा की ओर से तहसीलदार शोहरतगढ़ राजेश कुमार जायसवाल च तहसीलदार इटवा अरविंद कुमार को जारी अलग-अलग कारण बताओ नोटिस में राजस्व वसूली की पाक्षिक विवरण पत्र देने में शिथिलता, एंटी भू-माफिया अंतर्गत भू-माफियाओं व अवैध कब्जा, अतिक्रमणकर्ताओं के विरुद्ध कार्रवाई न करने, राजस्व ग्राम सार्वजनिक संपत्ति रजिस्टर पर ऑनलाइन सूचना दर्ज कराने में शिथिलता बरतने, भूमि विवाद से संबंधित प्रकरणों में समाधान न करने, खतौनी अंश निर्धारण रिपोर्ट के अनुसार कार्य पूर्ण न करने, लैपटॉप के लिए डाटा रिचार्ज का बिल, एनपीएस का खाता खुलवाने के लिए शपथ प्रस्तुत न करने जैसे गंभीर आरोप है। तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। एक अन्य कार्रवाई के तहत नगर पालिका परिषद बांसी के अधिशासी अधिकारी अरविंद कुमार को दिए गए कारण बताओ नोटिस में अवगत कराया है कि दिसंबर 2019 व 3 जनवरी को आयोजित समीक्षा बैठकों में अनुपस्थित रहे। इससे विकास कार्यों की समीक्षा सुचारु रूप से नहीं की जा सकी। प्राय: मुख्यालय से बगैर किसी अनुमति के गायब रहते हैं। जनवरी का वेतन रोकने संबंधित पत्र पर भी अब तक स्पष्टीकरण उपलब्ध नहीं कराया गया है। जवाब संतोषजनक न मिलने पर चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed