{"_id":"622cd15807f4212839625b44","slug":"notice-against-10-people-siddharthnagar-news-gkp429752457","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहमंत्री के रिहर्सल कार्यक्रम में लापरवाही, 10 को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृहमंत्री के रिहर्सल कार्यक्रम में लापरवाही, 10 को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गृहमंत्री के रिहर्सल कार्यक्रम में लापरवाही, 10 को नोटिस
- पांच चिकित्सक और पांच स्वास्थ्यकर्मी नोटिस दिया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। केंद्र सरकार के गृहमंत्री अमित शाह के इटवा कार्यक्रम में ड्यूटी पर लगाए गए 10 चिकित्साकर्मियों के पर लापरवाही का आरोप लगा है। इस मामले में सीएमओ की तरफ से गठित जांच टीम ने पांच चिकित्सकों व पांच स्वास्थ्यकर्मियों को नोटिस दिया है। उन्हें 14 मार्च को जांच टीम के सामने उपस्थित होकर साक्ष्य सहित अपना पक्ष रखना होगा।
विधानसभा चुनाव में गृहमंत्री अमित शाह के इटवा में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में 28 फरवरी को होने वाली जनसभा में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इससे पूर्व 27 फरवरी को उनके कार्यक्रम की रिहर्सल होनी थी, जिसमें ड्यूटी लगाए गए स्वास्थ्यकर्मियों पर लापरवाही करने का मामला सामने आया। जिसके बाद सीएमओ ने मामले की जांच करने के लिए समिति गठित कर दी। जांच समिति के अध्यक्ष एवं अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वीके वैद्य ने लापरवाही मामले में भेजे नोटिस में आरोप लगाया है कि 27 फरवरी को कार्यक्रम के रिहर्सल के दौरान ड्यूटी पर लगाए चिकित्साकर्मी एंबुलेंस के पास नहीं थे, वे कहीं और बैठे थे। इसके अलावा एंबुलेंस में बहुत धूल, मिट्टी पाई गई और सक्शन मशीन सही ढंग से काम करते हुए नहीं पाया गया। जिस पर गृहमंत्री के विशेषज्ञ चिकित्सक एवं एसपीजी कमांडो ने नाराजगी व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि लापरवाही मामले में 14 मार्च को सीएमओ कार्यालय में सुबह 11 बजे जांच समिति की बैठक होगी। इसमें सभी संबंधित को उपस्थित होकर लगाए गए आरोपों के संबंध में साक्ष्य सहित बिंदुवार आख्या के साथ अपना पक्ष रखे, जिससे जांच प्रक्रिया पूूरी की जा सके। इसके बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
इन पर है लापरवाही का आरोप
मेडिकल कॉलेज के फिजीशियन डॉ. बृजेश चौधरी, सर्जन डॉ. अतुल मिश्र, निश्चेतक डॉ. अवधेश पासवान, आर्थो डॉ. आकाश कुमार, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. मनोज कुमार, फार्मासिस्ट सुग्रीव, वार्ड ब्वाय विजय पासवान, स्टाफ नर्स संदीप उपाध्याय, ईएमटी एंबुलेंस अख्तर हुसैन व पायलट मोहम्मद आरिफ पर लापरवाही का आरोप है।