{"_id":"4373710dae0f42a367e5c425581631ba","slug":"not-just-the-candidate-the-whole-party-is-contesting-election-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर्फ प्रत्याशी नहीं, पूरी पार्टी लड़ रही चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर्फ प्रत्याशी नहीं, पूरी पार्टी लड़ रही चुनाव
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 18 Feb 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के साथ भाजपा ने एमएलसी चुनाव के लिए पूरा जोर लगाना शुरू कर दिया है। गुरुवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की आम बैठक में चुनाव में जीत की रुपरेखा बनाई गई। ब्लॉक और मंडलों के संयोजक-सह संयोजक नियुक्त कर चुनाव में जी-जान से जुटने का संकल्प लिया गया।
विकास भवन के समीप स्थित मैरेज हाल में हुई बैठक में मुख्य अतिथि गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दुर्गा राय ने कहा कि अपने क्षेत्र के सभी मतदाताओं से व्यक्तिगत रूप से जाकर मिलें और उन्हें पार्टी के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित करें।
यह दिखना चाहिए कि चुनाव केवल प्रत्याशी नहीं, पूरी पार्टी और हर कार्यकर्ता लड़ रहा है। सबके सहयोग से ही जीत सुनिश्चित होगी। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि यह चुनाव प्रदेश में व्याप्त अराजकता, अनियमितता के खिलाफ है। हर कार्यकर्ता के सहयोग से ही चुनाव में फतह हासिल होगी।
विज्ञापन
पार्टी में आस्था रखने वाले सभी लोग लोकतंत्र की रक्षा के लिए पूरी मजबूती से जुट जाएं और प्रत्याशी को जीत दिलाने में सहभागिता निभाएं। चुनाव संयोजक सुशील सिंह ने कहा कि यह विधानसभा चुनाव का रिहर्सल है। एमएलसी चुनाव में जीत के लिए सभी कार्यकर्ता कमर कस लें।
नगर अध्यक्ष श्यामसुंदर मित्तल ने कहा कि कोई भी चुनाव जीतना कठिन नहीं है, बशर्ते नेता पूरी ईमानदारी से काम करें। बैठक में सह संयोजक नरेन्द्र मणि त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी, परमात्मा पांडेय, दयाशंकर, यशकांत, साधना चौधरी, राधारमण त्रिपाठी, हरिशंकर सिंह, रामनिवास यादव, ब्रह्मप्रकाश चौधरी, स्वयंवर चौधरी, अजय सिंह, गोविन्द माधव, केशभान राय, कन्हैया पासवान, शिवनाथ, अशोक चौधरी, अजय श्रीवास्तव, मधुसूदन अग्रहरि, सरदार प्रसाद द्विवेदी, तुलसीराम पांडेय, पंकज, श्यामसुंदर मित्तल, राजेंद्र दुबे, माधव यादव, श्यामधनी राही, राजकुमारी पांडेय, ईश्वर चंद दुबे आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामकुमार कुंवर व संचालन राजेश त्रिपाठी ने किया।