फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   not available money

बकाया मिला नहीं, फिर उधारी का भरोसा

Mon, 11 Dec 2017 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Mon, 11 Dec 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
not available money
बस्ती के रूधौली का चीनी मिल, जहां होती है गन्ने की पेराई। - फोटो : अमर उजाला
रूधौली चीनी मिल ने पुराना भुगतान पूरा नहीं किया, नया बकाया लगाना शुरू कर दिया है। चीनी मिल ने गन्ना पेराई सत्र 2017-18 का शुभारंभ 25 नवंबर को कर दिया। गन्ना विकास समिति क्षेत्र में आठ क्रय केंद्र भी स्थापित कर दिए, लेकिन पेराई सत्र 2016-17 का अभी तक 22.60 लाख रुपये बकाया है। समिति का कमीशन 4.84 व गन्ना विकास परिषद का 1.90 लाख रुपये भी नहीं भुगतान किया है।
विज्ञापन

चीनी मिलों ने पेराई सत्र 2017-18 का शुभारंभ किया। सहकारी गन्ना विकास समिति बढ़नी के गन्ना रक्बा 1121.802 हेक्टेयर के सापेक्ष बजाज चीनी मिल रूधौली बस्ती को 840.264 हेक्टेयर क्षेत्रफल का औसत गन्ना उत्पादन 4.20 क्विंटल खरीद के लिए आवंटित किया। शेष क्षेत्रफल 281.538 हेक्टेयर का औसत उत्पादन 1.40 क्विंटल तुलसीपुर चीनी मिल को आवंटित किया गया। दोनों चीनी मिलों ने गन्ना की पेराई शुरू कर दी। रूधौली मिल ने आठ व तुलसीपुर चीनी मिल ने दो क्रय केंद्र स्थापित कर दिया।
विज्ञापन

वहीं तुलसीपुर ने सभी पिछले बकाया का भुगतान करीब छह माह पूर्व कर दिया, लेकिन रूधौली मिल ने अभी तक पूरा भुगतान नहीं किया है। कई किसानों का पैसा अभी भी मिल के पास पड़ा हुआ है। इस संबंध में महाप्रबंधक रूधौली चीनी मिल उमेश प्रताप शुक्ला ने कहा कि बहुत जल्द ही एक सप्ताह के अंदर पिछले पेराई सत्र के बकाया का भुगतान करा दिया जाएगा। भुगतान कराने के लिए प्रबंधन प्रयासरत है। जिला गन्ना अधिकारी डॉ. बृजकिशोर गोयल ने कहा कि बकाया भुगतान के लिए चीनी मिल प्रबंधन को निर्देशित किया गया है। प्रबंधन ने जल्द ही भुगतान करने का आश्वासन भी दिया है। समिति व विकास परिषद के भी बकाए का भुगतान कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed