{"_id":"5f0b019b8ebc3e63bc3cbda8","slug":"nodal-officer-in-siddharthanagr-siddharthnagar-news-gkp3578465112","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोडल अफसर को गांवों में मिली गंदगी, फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोडल अफसर को गांवों में मिली गंदगी, फटकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोडल अफसर को गांवों में मिली गंदगी
बर्डपुर और लोटन ब्लॉक के कई गांवों का निरीक्षण
गांवों में जानी कोविड-19 की तैयारियों की हकीकत
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। कोविड-19 के नोडल अफसर और विशेष सचिव डीएस उपाध्याय ने दो विकास खंडों के अलग-अलग गांवों का निरीक्षण किया। उन्होंने कोविड-19 से बचाव और राहत के लिए हुए प्रयासों की हकीकत जानी। गांवों में सफाई व्यवस्था बेहतर नहीं पाए जाने पर सेक्रेट्री को सख्त हिदायत दी।
विशेष सचिव डीएस उपाध्याय ने रविवार को विकास खंड लोटन के गदहमरवा गांव का निरीक्षण किया। अभियान चलाने के बाद भी गंदगी पायी। एडीओ पंचायत, सेक्रेट्री और सफाई कर्मी को सफाई करने का निर्देश मिला। वैक्सिनेशन व मेडिकल सर्विंलांस की टीम गांव में भ्रमण पर मिली। विकास खंड बर्डपुर के वार्ड नंबर नौ में सफाई ठीक मिली। ग्राम पंचायत की ओर से खरीदे गए ऑक्सी-पल्स मीटर गुणवत्तायुक्त नहीं मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। ग्राम प्रधान से अच्छी कंपनी का खरीदने का निर्देश दिया। बर्डपुर ब्लॉक के ही वार्ड नंबर 12 में सफाई ठीक नहीं मिली। गांव में प्रवेश करते ही गंदगी की भरमार और सड़ांध थी। तत्काल सफाई के निर्देश दिए। लोटन ब्लॉक के सिकरी में निरीक्षण के समय सफाई बेहतर मिली। भ्रमण के समय डिप्टी सीएमओ डॉ. डीके चौधरी, डीएमओ विजय प्रताप यादव, शैलेंद्र यादव, जमशेद खान, नितेश उपाध्याय भी साथ में रहे।