{"_id":"5a6374294f1c1b7c268b5734","slug":"no-any-slove-problems","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं हुआ समाधान, फरियादी मायूस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं हुआ समाधान, फरियादी मायूस
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 20 Jan 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
जोगिया कोतवाली में समाधान दिवस में फरियाद सुनते सदर विधायक, जिला अध्यक्ष और एसडीएम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। पुलिस व राजस्व संबंधी विवादों के समाधान के लिए शनिवार को थानों में आयोजित समाधान दिवस से फरियादी मायूस लौटे। अधिकांश मामलों का समाधान नहीं हो सका। डीएम-एसपी ने लोटन कोतवाली में फरियाद सुनी, जबकि सदर एसडीएम के साथ सीओ जोगिया कोतवाली में मौजूद रहे। यहां सदर विधायक ने भी फरियाद सुनी। वहीं, डीएम व एसपी ने प्राथमिक विद्यालय लोटन का जायजा लिया और प्रधानाचार्य की गैरहाजिरी पर नाराजगी जताई।
सदर थाना परिसर में प्रभारी एसओ ओंकार सहाय की मौजूदगी में राजस्व से जुड़े दो मामले आए। समाधान के लिए टीम भेजी गई। उसका थाने में एसओ एसके सरोज की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में दो प्रार्थना पत्र आए। भूमि विवाद से जुड़े इन मामलों का समाधान नहीं हो सका। लोटन कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में 11 बजे डीएम कुणाल सिल्कू व एसपी डॉ.धर्मबीर सिंह पहुंचे। थाने में आए फरियादियों से पूछताछ की। इस दौरान क्षेत्र के कृष्ण मोहन, कृष्ण कुमार चौरसिया व चीनक के भूमि विवाद का मामला आया था। वहीं, संबंधित लेखपाल को मौके पर जाकर समाधान के लिए कहा गया।
डीएम व एसपी ने प्राथमिक विद्यालय लोटन का भी निरीक्षण किया। प्रधानाध्यापक रामानुज पांडेय की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए कार्रवाई कराने का निर्देश दिया। समाधान दिवस में एसीओ मो.नसीम अख्तर, कानूनगो अंबरीश, लेखपाल राजेश गुप्ता, सुरेंद्र भारती, संजय भारती, मुनींद्र नाथ, शिव शंकर, विनोद चौधरी, मीरा देवी आदि मौजूद रहे। वहीं, इटवा में सीओ महेंद्र सिंह व नायब तहसीलदार अनिल पाठक की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में राजस्व से जुड़े दो मामले आए, इसका मौके पर टीम भेजकर निस्तारण करवाया गया।
विज्ञापन
इस दौरान थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे। जोगिया कोतवाली में सदर एसडीएम डॉ. महेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में चार मामले आए, जिसमें दो का मौके पर निस्तारण कराया गया। अन्य दो मामलों में मौके पर जाकर निस्तारण करने के लिए कहा गया। यहां सदर विधायक श्यामधनी राही, भाजपा जिलाध्यक्ष रामकुमार कुंवर, एसओ हरिनारायण दीक्षित आदि मौजूद रहे।