{"_id":"610ac5858ebc3e88e75fa58a","slug":"nmc-team-reached-medical-college-know-the-reality-siddharthnagar-news-gkp4044195144","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएमसी टीम पहुंची मेडिकल कॉलेज, जानी हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएमसी टीम पहुंची मेडिकल कॉलेज, जानी हकीकत
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के मानकों की जांच करते एनएमसी टीम के सदस्य।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएमसी टीम पहुंची मेडिकल कॉलेज, जानी हकीकत
सिद्धार्थनगर। निर्माणाधीन स्वशासी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय का बुधवार को नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) की दो सदस्यीय टीम ने निरीक्षण किया। टीम के आने की सूचना मिलते ही मेडिकल कॉलेज में कार्यरत प्रोफेसर, डॉक्टर और अन्य कर्मियों में समय से पहुंचने की होड़ लग गई। टीम बृहस्पतिवार को भी कई अन्य बिंदुओं पर जांच-पड़ताल करेगी।
एनएमसी टीम की ओर से मानक की जांच और मान्यता न होने के कारण ही बीते 30 जुलाई को प्रधानमंत्री कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा था। मुख्यमंत्री की ओर से स्थलीय निरीक्षण और टीम से मानकों की जांच कराने के निर्देश पर बीते एक सप्ताह से टीम के पहुंचने के कयास लगाए जा रहे थे। आखिरकार बुधवार को दो सदस्यीय टीम पहुंच ही गई। विभिन्न कागजातों के साथ ही कर्मियों की उपस्थिति भी देखी। टीम ने कॉलेज और संयुक्त जिला अस्पताल में चल रहे कार्यों की समीक्षा की और कार्यदायी संस्था के प्रबंधक को विशेष दिशा-निर्देश दिया।
इन बिंदुओं पर फोकस रहा
निरीक्षण के दौरान टीम ने मुख्य रूप से मेडिकल कॉलेज शुरू करने के लिए लगभग सभी तथ्यों की जांच के साथ-साथ स्टॉफ क्वार्टर, अस्पताल एक्यूपमेंट, नर्सिंग, ब्यॉज हॉस्टल, गर्ल्स हॉस्टल, पीने का पानी, शौचालय आदि की जानकारी ली। जबकि रजिस्ट्रेशन काउंटर, ब्लड बैंक, पीआईसीयू, एसएनसीयू, लेबर रूम, मरच्युरी, रिज, लेक्चर थियेटर, ऑब्जर्वेशन हॉल और कॉलेज हॉल को भी देखा। टीम ने मेडिकल कॉलेज के लिए आए डॉक्टरों से पूछताछ भी की। जांच के बिंदु बताने से इंकार किया और कहा कि रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
उद्घाटन की उम्मीद बढ़ी
स्वशासी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के मानकों की जांच करने पहुंची एनएमसी टीम के जाने के बाद उद्घाटन की उम्मीद बढ़ गई है। सब कुछ ठीक ठाक रहा तो जिले में प्रधानमंत्री का कार्यक्रम निर्धारित हो सकता है। टीम के आने का एक सप्ताह से इंतजार हो था। टीम के पहुंचने से व्यवस्था से जुड़े जिम्मेदारों ने राहत महसूस की है। उनका मानना है कि टीम की ओर से खामियां इंगित करने के बाद जल्द पूर्ण कर लिया जाएगा।