फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Nisar who is absconding can take refuge in the court

Siddharthnagar News: फरार चल रहा निसार, ले सकता है न्यायालय की शरण

Thu, 07 Dec 2023 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 07 Dec 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Nisar who is absconding can take refuge in the court
सिद्धार्थनगर। बलरामपुर जनपद के पचपेड़वा क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित अस्पताल से बच्चा चोरी के मामले में फरार चल रहा बढ़नी निवासी सभासद निसार अहमद पुलिस की गिरफ्त से दूर है। बताया जा रहा है कि वह नेपाल में बैठकर संपर्क साध रहा है और पुलिस के हत्थे चढ़ने के बजाए सीधे कोर्ट की शरण ले सकता है। इसके लिए वह कुछ लोगों के संपर्क मेंं है। जिनके जरिए कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत हो सकता है। ऐसे स्थानीय लोगों में चर्चा है। वहीं, पुलिस लगातार बढ़नी बार्डर और उसके घर के इर्द-गिर्द डेरा डाले है।
विज्ञापन


जिले के ढेबरुआ थाना क्षेत्र के बढ़नी कस्बा निवासी सभासद निसार अहमद ने बलरामपुर जनपद के पचपेडवा थाना क्षेत्र के मिशन अस्पताल एंव जच्चा बच्चा सर्जिकल केंद्र जुडीकुइयां के संचालक डॉ. अकरम जमाल से मिलकर बच्चे को खरीदा था। 27 नंबर को तहरीर के बाद जब पचपेवड़ा की पुलिस अस्पताल पहुंचकर जब डॉक्टर से पूछताछ की तो डॉक्टर ने पुलिस को गोल माल जवाब देकर गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की डॉक्टर पर नजर थी। जैसे ही डॉक्टर ने बढ़नी निवासी निसार से संपर्क किया। पुलिस ने डॉक्टर को पकड़ लिया। डॉक्टर अपने को फंसता देखकर निसार से बच्चे की मांगने लगा, लेकिन तब तक आरोपी ने बच्चा अपने घर बढ़नी छोड़कर फरार हो गया। तभी से वह फरार चल रहा है।
विज्ञापन

मोबाइल फोन बंद होने और लोगों के जरिए जानकारी मिली की निसार नेपाल में शरण ले चुका है। उसे पकड़ने के लिए बलरामपुर पुलिस ने पूरा सिस्टम बैठा दिया। चार टीमें काम पर लगी हैं। टीम घर के आसपास डेरा डाले हुई है। चर्चा है कि निसार कुछ लोगों के संपर्क में है और रुपये के प्रबंध के लिए किसी से मिला भी था। पर पुलिस की नजर से बचकर। सूत्रों की माने तो वह पुलिस से बचने के लिए कोर्ट की शरण ले सकता है, क्योंकि उसका विधि के जानकारों से भी अच्छा संबंध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

बढ़नी कस्बा निवासी आरोपी निसार अहमद की पुलिस टीम तलाश कर रही है। टीम नेपाल में भी संपर्क साधे हुए है। मंगलवार को पुलिस बढ़नी गई थी। लेकिन इसके घर पर कोई नहीं था। घर पर ताला लटका हुआ है। पड़ोसियों से पूछताछ की गई। लेकिन कहा गए इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

-अवधेश राज सिंह, एसओ पचपेडवा जनपद बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed