फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   nine people corona postive

सिद्धार्थनगर में नौ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए

Fri, 03 Jul 2020 05:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 05:18 PM IST
विज्ञापन
nine people corona postive
सिद्धार्थनगर में नौ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए
विज्ञापन

दवा विक्रेता के संपर्क में आकर पांच लोग कोरोना संक्रमित हुए
बांसी, शोहरतगढ़ और डुमरियागंज के अलग-अलग गांव के हैं निवासी
रिपोर्ट आने के बाद महिला अस्पताल स्थित आइसोशलन वार्ड में शिफ्ट
जिले में अब तक पाए जा चुके हैं 269 संक्रमित
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। शुक्रवार सुबह आई रिपोर्ट में नौ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनमें पांच लोग एक संक्रमित दवा विक्रेता के संपर्क में आने कोरोना पॉजिटिव हुए। एक आशा वर्कर का पति, एक नवविवाहिता और दो अन्य संक्रमित मिले हैं। संक्रमित मिले मरीज बांसी, शोहरतगढ़, सदर और डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के अलग-अलग गांव के निवासी हैं। रिपोर्ट आने के बाद सात को महिला अस्पताल के एमसीएच विंग स्थित आइसोलेशन वार्ड में जबकि दो को बस्ती के एल-2 वार्ड में शिफ्ट किया गया है। जिले में अब तक 269 कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। इसमें 206 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं, जबकि 53 एक्टिव केस हैं और अब तक 10 लोगों की मौत हुई है।
बांसी में एक दवा विक्रेता कोरोना संक्रमित पाया गया था। उसके संपर्क में आने वाले पांच लोगों के लार का सैंपल लिया गया था। इसमें दो महिला और एक तीन पुरुष शामिल हैं। इनकी उम्र 20 से 80 वर्ष के बीच है। खेसरहा थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी आशा वर्कर के 42 वर्षीय पति का सैंपल जांच के लिए गया था। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी 47 वर्षीय व्यक्ति का सैंपल लिया गया था। सदर तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति मुंबई से लौटा था। संदिग्ध पाए जाने के बाद उसके लार का सैंपल लिया गया था। इसके अलावा शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी एक 20 वर्षीय महिला परिजनों के साथ मुंबई से लौटी थी। परिवार के सदस्यों के साथ उसका भी सैंपल लिया गया था। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में सभी नौ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी को जिला महिला अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया है। सीएम डॉ. सीमा राय ने बताया कि नौ लोग संक्रमित मिले थे। उन्हें आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।
विज्ञापन

शादी से पहले रिपोर्ट, विदाई के बाद पॉजिटिव
शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी संक्रमित मिली 20 वर्षीय महिला दिल्ली से लौटी थी तो उसका सैंपल लिया गया था। इसी बीच वह शादी के बाद सुसराल आ गई। यहां शुक्रवार को आई रिपोर्ट में वह कोरोना संक्रमित पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परेशान रहे प्रशासनिक अफसर
बांसी प्रतिनिधि के मुताबिक दवा विक्रेता कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने से दो वार्डों में कुल पांच कोरोना पाजिटिव नगर में मिले हैं। नगर में अब कोरोना पाजिटिव की संख्या सात हो गई है। जिससे पूरे नगर के लोग भयभीत हैं। लोगों ने प्रशासन से सख्ती बरतने, बेमतलब आवागमन पर रोक लगाने की मांग की है। सील क्षेत्र को पूर्णरूप से बंद करने की मांग भी लोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed