फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Nine family members from Delhi found corona infected

दिल्ली से आए परिवार के नौ लोग कोरोना संक्रमित मिले

Sat, 08 Jan 2022 10:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Nine family members from Delhi found corona infected
दिल्ली से आए परिवार के नौ लोग कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले में शनिवार को 15 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। कोरोना संक्रमण केस में लगातार वृद्ध होने पर पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। जिनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है, उनके संपर्क में आने वाले लोगों की सूची बनाकर कोरोना जांच कराई जा रही है। जिन क्षेत्रों में कोरोना पॉजिटिव लोग हैं, उन्हें होम आइसोलेट करते हुए घर-घर सर्वें का लक्षणों की जानकारी जुटाई जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली से राजनीतिक यात्रा के कारण एक परिवार में कोरोना संक्रमण पहुंचा है। इस परिवार के नौ लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उस क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। इसी प्रकार दिल्ली में किसी से मिलकर वापस आए सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु के दो शिक्षकों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसी प्रकार बांसी में दो, नौगढ़ और शोहरतगढ़ में एक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

महामारी रोग विशेषज्ञ समीर कुमार सिंह ने बताया कि दिल्ली से आकर संक्रमित होने वाले लोगों की सूची तैयार करके संक्रमण पर नियंत्रण करने की कोशिश की जा रही है। सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि जिले में शनिवार को 15 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिले में 33 केस एक्टिव हो गए हैं। अधिकतर मामले में संक्रमण यात्रा करने का कारण हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed