फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Nine-day Rudra Maha Yagna begins with Kalash Yatra in Narayanpur

Siddharthnagar News: नरायनपुर में कलशयात्रा के साथ नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ शुरू

Fri, 03 Apr 2026 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Nine-day Rudra Maha Yagna begins with Kalash Yatra in Narayanpur
देसही देवरिया। बैतालपुर क्षेत्र के नरायनपुर गांव स्थित शिवमंदिर पर आयोजित नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ की शुक्रवार को भव्य कलशयात्रा निकाली गई। महिलाओं ने हाथ में कलश उठाया। धर्म के जयघोष से क्षेत्र गूंज उठा। कलश स्थापना के साथ यज्ञ आरंभ हो गया।
विज्ञापन

नरायनपुर गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में शुक्रवार को क्षेत्र के श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। गाजे-बाजे के साथ भव्य कलशयात्रा निकाली गई। कलश यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर भूड़ीपाकड़, करज, रामपुर गौनरिया होते हुए पिपरा नायक गांव स्थित सरोवर पर पहुंची। यज्ञाचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल भरवाया। कलश यात्रा वापस गौनरिया होते हुए पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंची। कलश यज्ञ मण्डप में स्थापित कराया गया। धर्म के जयघोष से क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। कड़ी धूप के बावजूद बड़ी संख्या में कलश उठाई महिलाएं मंगल गीत गाते हुए पैदल चलीं। लोगों ने जगह-जगह कलश यात्रा का स्वागत किया। आयोजन समिति ने बताया कि दिन में 10 बजे से प्रवचन होगा। रात को आठ बजे से रामलीला का मंचन होगा। इस दौरान रविन्द्र सिंह, फूलबदन पटेल, सुबास सिंह, राजू सिंह, धर्मेंद्र यादव, धनश्याम कन्नौजिया, राजेंद्र बाल्मीकि, अनूप सिंह, मंटू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed