फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   nikah in police station

साथ रहने को हुए राजी, थाने पर हुआ निकाह

Thu, 30 Jan 2020 10:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
nikah in police station
साथ रहने को हुए राजी तो थाने पर हुआ निकाह
विज्ञापन

पुलिस की मौजदूगी में परिजनों ने कराई शादी
एक सप्ताह पूर्व युवक और युवती हो गए थे लापता
अमर उजाला ब्यूरो
इटवा। इटवा थाने के एक गांव निवासी युवती के परिजनों की शिकायत पर थाने पर आए लड़के के परिजन आपसी समझौते से साथ-साथ रहने को राजी हो गए। इसके बाद थाने में ही दोनों का निकाह पढ़ाया गया। निकाह के बाद खुशी-खुशी दोनों घर को चले गए।

बताया जाता है कि इटवा थाना क्षेत्र केगांव निवासी एक युवक का अन्य गांव की युवती से काफी दिनों से प्रेस प्रसंग चल रहा था। एक सप्ताह पूर्व युवती के गायब होने पर परिजनों के शिकायती पत्र पर इटवा थाने की पुलिस ने युवक के परिजनों को बृहस्पतिवार को मामले की जानकारी के लिए थाने पर बुलाया। इस अवसर पर युवती और युवक के परिजनों के साथ-साथ गांव के संभ्रांत लोग भी मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों की रजामंदी से थाने पर ही इटवा कस्बे के मौलाना फजलुर्रहमान व मौलाना शफीकुल्लाह फैजी को बुलाकर निकाह पढ़ाया गया। थानाध्यक्ष इटवा सत्येन्द्र कुंवर का कहना है कि युवती के परिजनों की शिकायत पर युवक के परिजनों को थाने पर बुलाया गया था। बातचीत के दौरान दोनों पक्ष निकाह के लिए राजी हो गए और दोनों पक्षों ने मौलाना को बुलाकर रजामंदी से निकाह कराकर अपने घर चले गए। इस अवसर पर ग्राम प्रधान चौखड़ा, पुरुषोत्तम सिंह, अशोक पांडेय, संजय सिंह, रव्वाब अली, मयंक त्रिपाठी, डब्बू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed