फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Newborn found in cemetery, woman gave support

कब्रिस्तान में मिली नवजात, महिला ने दिया सहारा

Mon, 27 Jun 2022 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Newborn found in cemetery, woman gave support
कब्रिस्तान में मिली नवजात, महिला ने दिया सहारा
विज्ञापन

इटवा। क्षेत्र के परसा बुजुर्ग गांव के दक्षिण कब्रिस्तान में सोमवार सुबह करीब पांच बजे प्लास्टिक में लिपटी हुई नवजात मिली। खेत की ओर गई महिलाओं के समूह ने किलकारी सुनी। थोड़ी देर में ही वहां लोग इकट्ठा हो गए। हर किसी की जुबां से यहीं निकल रहा था कि आखिर वह मां कैसी है, जिसमें नवजात को यहां छोड़ दिया। पुलिस अब नवजात की मां और उसे इस जगह पर छोड़ने वाले का पता लगा रही है।
कब्रिस्तान में गांव के लोग पहुंचे। गांव के रामदेव विश्वकर्मा की पत्नी रेखा ने नवजात को अपनी गोद में उठा लिया। उसे लेकर वह अपने घर आईं। उन्होंने कहा कि वह उसे अपनी बेटी की तरह पालेंगी, जबकि वह पांच बेटियों की मां भी हैं।
विज्ञापन

जिगिनाधाम के महंत बाबा विजय दास सहित गांव के लोग नवजात की जान बचाने पर रामदेव व रेखा की प्रशंसा कर रहे हैं। रेखा ने नवजात को दूध पिलाया और अपने बच्चे की तरह देखभाल कर रही हैं। ग्रामीणों के अनुसार, नवजात का जन्म रात में ही हुआ होगा। नवजात के शरीर पर किसी चोट का निशान नहीं था। उसकी सेहत अच्छी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में इटवा के थानाध्यक्ष विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने कहा कि परसा बुजुर्ग गांव के कब्रिस्तान में नवजात मिलने पर बाल कल्याण समिति को सूचना दी गई है। नवजात का संरक्षण समिति ही करेगी, जबकि नवजात को फेंकने वाली मां का पता लगाया जा रहा है। उसकी तलाश करके कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
परसा बुजुर्ग में नवजात के लावारिस हाल में मिलने की जानकारी मिली है। इस मामले की जांच करके दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- अमित कुमार आनंद, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed